{"vars":{"id": "91925:5179"}}

फोडे सबके कान पटाखे धुए गैल धमाके, कोई दुघर्टना न हो इसलिए छोड पटाखे- जयभगवान लाड़वाल

फोडे सबके कान पटाखे धुए गैल धमाके, कोई दुघर्टना न हो इसलिए छोड पटाखे- जयभगवान लाड़वाल
 

हिसार

हिसार में प्रेरणा परिवार की मासिक गोष्ठी टाऊन पार्क में शुभकारण गौड की अध्यक्षता में आयोजित की गई। मंच का संलालन जयभगवान लाडवाल ने किया चीफ गेस्ट के तौर पर समाज सेवी सुरेद्र छिंदा थे। इस मौके पर जयभगवान लाडवाल  फोड़े सबके कान पटाखे धुएं गैल धमाके कोई दुघर्टना ना हो इसलिए छोड पठाखे, एक बुर्जग सांस का मरीज हाफता हुआ आया पटाखे बजाने वालो को धमकाया बडबडाया इतना शोर शराबा तो श्री राम चंद्र के आने पर नही हुआ होगा कविता सुनाई।  सिंह हुड्डा ने मेरी तरककी से बीमार है झूठे लोग मेरे रिश्तेदार है झुठे लोग कविता सुनाई।  कलमकार कृष्ण इंदौरा ने राष्ट्र के मानस पटल पर मैं छोटा  सा हरियाणा घी  शक्कर  गुड सीधा साधा खाना कविता सुनाई। ऋषि  सक्सेना ने हिन्दु मुस्लिम सिख ईसाई अमन चैन से रहते थे यहां किसने बैर के बीज बोए हो गए दुश्मन भाई भाई कविता सुनाई। सुरेंद्र छिंदा भजन ने सबको भाव विभोर कर दिया।