बजरंग गर्ग की बहन चंद्रकला चाँगिया का निधन, हिसार में शोक
हिसार में बजरंग गर्ग की बड़ी बहन चंद्रकला चाँगिया के निधन पर शोक सभा हुई। सांसद, विधायक, पूर्व मंत्री और व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने श्रद्धांजलि दी।
Nov 13, 2026, 20:27 IST
बजरंग गर्ग की बड़ी बहन चंद्रकला चाँगिया के निधन पर शोक सभा में उमड़े गणमान्य लोग हिसार (राजेश सलूजा) हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष एवं हरियाणा कॉन्फैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग की बड़ी बहन चंद्रकला चाँगिया के आकस्मिक निधन पर उनके निवास स्थान पर शोक सभा आयोजित की गई। शोक सभा में सामाजिक, धार्मिक, व्यापारी एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। शोक सभा में उपस्थित लोगों ने चंद्रकला चाँगिया के निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए कहा कि उनका आकस्मिक निधन परिवार एवं समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए ईश्वर से उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन घड़ी में दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। शोक सभा में हिसार लोकसभा सांसद जयप्रकाश, पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, आदमपुर विधायक चंद्र प्रकाश, उकलाना विधायक नरेश सेलवाल, नारनौंद विधायक जस्सी पेटवाड़, जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन डॉ. राजेंद्र सूरा, पूर्व विधायक रामनिवास घोड़ेला, हिसार के पूर्व मेयर गौतम सरदाना, वरिष्ठ कांग्रेस नेता धर्मवीर गोयत, वीर सिंह खयालिया, मुकेश सैनी, रामनिवास राडा, पूर्व चेयरमैन भूपेंद्र सिंह गंगवा, नरेश यादव, प्रवक्ता अश्वनी शर्मा, तेजवीर पूनिया, गुलजार सिंह काहलो, जगदीश जिंदल, हिसार विधायक के प्रतिनिधि ललित शर्मा, सीए पवन गिरधर एवं हर्ष चंद्र पोली सहित अनेक गणमान्य लोगों ने पहुंचकर शोक व्यक्त किया।
इसके अलावा हरियाणा मंडी एसोसिएशन के प्रधान राम अवतार तायल, महाराजा अग्रसेन भवन के कोषाध्यक्ष रामनिवास कोहली वाले, पार्षद सत्यवान पानू, पार्षद प्रतिनिधि अनिल जैन, पूर्व पार्षद प्रतिनिधि प्रवीण केडिया एवं सुशील शर्मा, अनाज मंडी प्रधान मांगेराम रालवासिया, मंडी प्रधान सोनू न्योलीवाला, पूर्व प्रधान अशोक गुप्ता, बुधला संत मंदिर प्रधान राज कुमार सेतिया, खल-चूरी एसोसिएशन के प्रधान त्रिलोक कंसल, राजगुरु मार्केट के प्रधान सुरेंद्र बजाज, पूर्व प्रधान रवि मेहता, टीनू आहूजा एवं महेश चौधरी, राजगुरु मार्केट ऑर्गेनाइजेशन के प्रधान शिव कुमार सैनी, पूर्व डिप्टी मेयर अनिल मानी, रामकुमार रालवासिया, हिसार अग्रवाल सभा के प्रधान शिवकुमार गोयल, संजग के प्रदेश अध्यक्ष सत्यपाल अग्रवाल, अग्रवाल सभा भट्टू मंडी के प्रधान ब्रह्मानंद गोयल, दीपक गर्ग झज्जर वाले, ऑटो मार्केट प्रधान रमेश वत्स, श्मशान घाट प्रधान महावीर सैनी, फ्लेमिंगो मार्केट प्रधान नरेंद्र काठपाल, ऑल इंडिया टाइल एसोसिएशन के प्रधान अनंत अग्रवाल, रवि भुटानी, लोहा व्यापार मंडल के प्रधान रमेश लोहिया, अनिल सिंगला मंगालीवाला, सेक्टर 9 एवं 11 के प्रधान प्रवीण जैन सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं सामाजिक प्रतिनिधि मौजूद रहे। शोक सभा में कृष्ण बिश्नोई, भगवान दास, रामगोपाल गेरा, अमित गोयल आदमपुर, पवन गोयल, कृष्ण खारिया, ईश्वर गोयल, जितेंद्र गर्ग, ईश्वर मोर, रमेश गोदारा, राजेंद्र बंसल नेताजी, एनके गोयल, राम अवतार सिंगला, जगदीश तायल, नरेंद्र गर्ग, अनु जैन, अशोक गुप्ता, रोशन गोस्वामी, शशि लोहिया, संजय जैन, निरंजन गर्ग, सुनील गोयल, पीजीएसडी शिक्षा संस्थान के वरिष्ठ उपप्रधान कैलाश चौधरी, सचिव सुरेंद्र सिंगला, प्रिंसिपल सत्येंद्र गोयल, कटला रामलीला के पूर्व प्रधान वीरभान बंसल, अनु सूरा, गायत्री यादव, गंगाधर बंसल, ऋषि राज गर्ग, नरेश अग्रवाल, अजय सिंगला, विनोद गोयल, सुनील शर्मा, रोशन लाल गोयल, कृष्ण गोयल, राजेश बंसल, एसपी मालहन एवं मनीराम गोयल सहित अनेक सामाजिक, धार्मिक, व्यापारी एवं राजनीतिक प्रतिनिधियों ने पहुंचकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान उपस्थित लोगों ने बजरंग गर्ग एवं उनके परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि दुःख की इस घड़ी में समाज उनके साथ खड़ा है। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए मौन रखकर प्रार्थना की।