{"vars":{"id": "91925:5179"}}

हरियाणा की शेरनी गुंजन का बॉक्सिंग में जलवा! एक-एक पंच से इंग्लैंड, मैक्सिको और अल्जीरिया के दिग्गजों को चटाई धूल!

हिसार। मुक्कों की मशीनगन के नाम से मशहूर हांसी क्षेत्र के ढाणा कलां गांव की 17 वर्षीय गुंजन यादव ने यूथ ओलंपिक में इतिहास रचते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया है और वह ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला बॉक्सर बन गई हैं।
 

हिसार। मुक्कों की मशीनगन के नाम से मशहूर हांसी क्षेत्र के ढाणा कलां गांव की 17 वर्षीय गुंजन यादव ने यूथ ओलंपिक में इतिहास रचते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया है और वह ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला बॉक्सर बन गई हैं।

इस प्रतिभाशाली बॉक्सर ने सेनेगल के डकार में आयोजित यूथ ओलंपिक गेम्स 2026 के फाइनल मुकाबले में अल्जीरिया की शीर्ष बॉक्सर बेंसलाह बुथैना को एक भी अंक बनाने का मौका नहीं दिया। गुंजन ने लगातार मुक्कों की बरसात करते हुए अल्जीरियाई बॉक्सर को 5-0 के एकतरफा अंतर से करारी शिकस्त दी।

इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबले में गुंजन ने इंग्लैंड की बॉक्सर लिली बासेत को 4-1 से हराया था, जबकि क्वार्टर फाइनल में मैक्सिको की एटेना सोफिया जुआरेज कैलेरो को 5-0 से मात देकर अपना पदक पक्का किया था। उनकी इस ऐतिहासिक जीत के बाद से उन्हें बधाइयां देने वालों का तांता लगा हुआ है।

गुंजन की इस शानदार उपलब्धि से उनके विद्यालय—सेक्टर 15 स्थित सेंट सोफिया स्कूल में जश्न का माहौल है। विद्यालय की प्राचार्या वर्षा राणा ने होनहार छात्रा को बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

अनुशासन और दृढ़ संकल्प से जीता सोना: वर्षा राणा

सेक्टर 15 स्थित सेंट सोफिया स्कूल की प्राचार्या वर्षा राणा ने बताया कि होनहार छात्रा 12वीं कक्षा कला संकाय की छात्रा है। वह पढ़ाई व खेल दोनों में बहुत अच्छा प्रदर्शन करती है।

उन्होंने बताया कि गुंजन यादव की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर सेंट सोफिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रबंधन, शिक्षकों और विद्यार्थियों में उत्साह है। गुंजन ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प से स्कूल और पूरे देश का मान बढ़ाया है। प्राचार्या ने कोच विकास लोहान सहित परिवार को भी बधाई दी।