हिसार में महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव की तैयारियां तेज, झांकियों के जरिए दिखेगा जीवन
हिसार में 11 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव मनाया जाएगा। इस संबंध में अग्रसेन भवन ट्रस्ट की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट के प्रधान अंजनी कुमार खारियावाला ने की है। इस बैठक में नगर के अनेक गणमान्य लोगों ने भाग लिया है।
बैठक में बनी महोत्सव की रूपरेखा
बैठक में 11 अक्टूबर को सायं पांच बजे भवन प्रा प्रांगण में मनाये जाने वाले महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव बारे चर्चा की गई है। इसके बाद महोत्सव की पूरी रूपरेखा तैयार कर ली गई है। ट्रस्ट के प्रधान अंजनी कुमार खारियावाला ने सोमवार को इस बारे में पूरी जानकारी दी है।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों और झांकियों का आयोजन
महोत्सव में देश भर में प्रसिद्ध काकाजी ग्रुप के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। इस दौरान महाराजा अग्रसेन के जीवन को झांकियों के माध्यम से विस्तारपूर्वक दिखाया जाएगा। इस खास आयोजन के दौरान दर्जनों कलाकार मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। इससे पूर्व पीजीएसडी स्कूल के छात्र भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।
निमंत्रण पत्र बांटने और मेहमानों की सूची
महोत्सव को कामयाब बनाने के लिये कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगाई गई हैं। कार्यकर्ताओं द्वारा शहर भर में निमंत्रण पत्र बांटे जा रहे हैं। महाराजा अग्रसैन जयंती समारोह में नगर की अनेक संस्थाएं बढ़-चढ़कर सहयोग करेंगी। इस समारोह में हरियाणा सरकार के स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। इसके अलावा विधायक सावित्री जिंदल, पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता और हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग भी अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे।
बैठक में उपस्थित प्रमुख लोग
इस बैठक में ट्रस्ट के कई पदाधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे हैं। बैठक में ट्रस्ट के उपप्रधान प्यारेलाल लाहौरिया और कोषाध्यक्ष रामनिवास कोहलीवाला उपस्थित रहे। इसके अलावा रामकुमार, एन.के गोयल, जगदीश तायल, कृष्ण खारिया और प्रवीन कुमार जैन भी शामिल हुए। साथ ही सुरेन्द्र कुमार दुर्जनपुरिया, शिव कुमार अग्रवाल, सुरेन्द्र बागड़ी, देवेन्द्र गर्ग और अंजनी कोहलीवाला ने भी भाग लिया। बैठक में देवीराम जिंदल, अनिता जैन, नीतू जैन, साधना गोयन्का, कमलेश गर्ग, आरती बंसल, पूजा बंसल, पल्लवी जैन, कल्पना जैन, एकता गर्ग, मीनू और कविता आदि भी उपस्थित रहे हैं।