{"vars":{"id": "91925:5179"}}

हिसार पुलिस की कर्मचारी कल्याण पहल: पुलिस कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

हिसार पुलिस की कर्मचारी कल्याण पहल: पुलिस कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
 

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की स्वास्थ्य जांच, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज सहित अन्य बीमारियों की जांच कर दिया स्वास्थ्य संबंधी परामर्श; जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयां भी दी गईं

अक्टूबर। पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के मार्गदर्शन में हरियाणा पुलिस के कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के स्वास्थ्य की देखभाल के उद्देश्य से पुलिस अस्पताल, बरवाला रोड, हिसार में फिजियोथेरेपिस्ट डॉ नरेश जांगड़ा द्वारा  निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने पुलिस कर्मचारियों एवं उनके परिजनों के स्वास्थ्य की जांच कर आवश्यक परामर्श प्रदान किया।

फिजियोथैरेपिस्ट डॉक्टर नरेश जांगड़ा ने    शिविर में हड्डियों एवं जोड़ों से संबंधित समस्याओं, फिजियोथेरेपी तथा अन्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के लिए विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध करवाई गईं। इसके अतिरिक्त ब्लड प्रेशर, डायबिटीज सहित अन्य जरूरी स्वास्थ्य जांच की गई। जरूरत के अनुसार मरीजों को निशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध करवाई गईं।  इस पहल का उद्देश्य पुलिस कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ-साथ उन्हें समय पर स्वास्थ्य जांच करवाने और बीमारियों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित करना रहा।एसपी हिसार का संदेश: पुलिस कर्मचारी दिन-रात ड्यूटी निभाते हुए आमजन की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में उनके स्वास्थ्य और परिवारों के कल्याण का ध्यान रखना भी आवश्यक है। हिसार पुलिस कर्मचारियों के कल्याण और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस प्रकार के शिविर पुलिस कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और समय रहते बीमारियों की पहचान करने में सहायक हैं स्वस्थ पुलिसकर्मी, सशक्त पुलिस बल—हिसार पुलिस अपने कर्मचारियों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत है।