{"vars":{"id": "91925:5179"}}

समाज और क्षेत्र की सकारात्मक सोच व विकास में पत्रकारिता की भूमिका सराहनीय: रणबीर गंगवा

समाज और क्षेत्र की सकारात्मक सोच व विकास में पत्रकारिता की भूमिका सराहनीय: रणबीर गंगवा
 

कैबिनेट मंत्री ने मीडिया के साथ की केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा

बरवाला,

हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने शनिवार को बरवाला में पत्रकारों के साथ सीधा संवाद करते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की। मीडिया के महत्व को रेखांकित करते हुए रणबीर गंगवा ने कहा कि समाज और क्षेत्र की सकारात्मक सोच के निर्माण तथा विकास कार्यों को गति देने में पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका हमेशा से सराहनीय रही है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकार सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का एक मजबूत माध्यम हैं।

उन्होंने सभी पत्रकारों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि मीडिया जगत इसी तरह समाज और क्षेत्र के हित में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाता रहेगा। कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ पत्रकारों ने भी इस सम्मानजनक व आत्मीय संवाद के लिए कैबिनेट मंत्री का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा, रणधीर धीरू सहित क्षेत्र के अनेक वरिष्ठ पत्रकार और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।