{"vars":{"id": "91925:5179"}}

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, पोषण अभियान और वन स्टॉप सेंटर के कार्यों की होगी प्रभावी निगरानी

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, पोषण अभियान और वन स्टॉप सेंटर के कार्यों की होगी प्रभावी निगरानी
 

महिला एवं बाल संरक्षण से जुड़ी योजनाओं की नियमित समीक्षा कर पात्रों तक पहुंचाएं लाभ : उपायुक्त महेंद्र पाल

हिसार,

    उपायुक्त महेंद्र पाल ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में महिलाओं और बच्चों के कल्याण एवं संरक्षण से जुड़ी योजनाओं का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए विभागीय अधिकारी योजनाओं की नियमित निगरानी करें और इनके क्रियान्वयन में आने वाली समस्याओं का समयबद्ध समाधान करें।

    उपायुक्त महेंद्र पाल की अध्यक्षता में आयोजित जिला टास्क फोर्स की बैठक में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, पोषण अभियान, वन स्टॉप सेंटर, बाल विवाह निषेध अधिनियम तथा घरेलू हिंसा अधिनियम से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों ने योजनाओं एवं कानूनों के तहत किए जा रहे कार्यों पर चर्चा की। उपायुक्त ने समय पर अपने लक्ष्यों को निर्धारित न करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों के खिलाफ आवश्यक विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

    उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं और माताओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ निर्धारित नियमों के अनुसार उपलब्ध करवाया जाए। पात्र महिलाओं को योजना के प्रति जागरूक करने के साथ आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाने और लंबित मामलों का समय पर निपटान करने पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने पोषण अभियान के तहत बच्चों, किशोरियों और महिलाओं के पोषण स्तर में सुधार के लिए जागरूकता गतिविधियों को प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ घरेलू हिंसा और उत्पीडऩ से जुड़े मामलों में संबंधित विभाग संवेदनशीलता के साथ कार्य करें। वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से पीडि़त महिलाओं को आवश्यक सहायता, परामर्श और संबंधित सेवाएं उपलब्ध करवाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि जरूरतमंद महिलाओं को समय पर मदद मिल सके। उपायुक्त ने बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाने और संबंधित कानूनों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल संरक्षण से जुड़े मामलों में विभिन्न विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें तथा योजनाओं की प्रगति की नियमित समीक्षा करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।     इस अवसर पर एसीयूटी विवेक यादव, सिविल सर्जन डॉ सपना गहलावत, सीएमजीजीए अमोल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।