हरियाणा रोडवेज ने हिसार से जोधपुर के लिए शुरू की सीधी बस सेवा, फटाफट देखें टाइमिंग
Haryana Roadways: हरियाणा से जोधपुर जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा रोडवेज (Haryana Roadways) ने हिसार से जोधपुर के लिए रात्रि बस सेवा शुरू कर दी है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रोडवेज ने ये बस सेवा शुरू की है। हरियाणा रोडवेज हिसार डिपो से ये स्पेशल बस सालासर होते हुए जोधपुर जाएगी। वाया राजगढ़, चुरू, लक्ष्मणगढ़, सालासर, सुजानगढ़, लाडनू, नागौर।
यहां देखें बस की समय- सारणी और रूट
यह बस हिसार से शाम 5:30 बजे रवाना होगी। इसके बाद रात 7:20 राजगढ़, चुरू से रात 9:00 बजे, लक्ष्मणगढ़ से रात 10:20, सालासर से रात 11:30 बजे, लाडनूं से रात 12:20, नागौर से रात 2:20 और सुबह 5:20 तक जोधपुर पहुंच जाएगी।
ये रहेगा बस की वापसी का समय
बस जोधपुर से शाम 6:15 रवाना होगी, नागौर से रात 9:15, लाडनूं से रात 11:15, सालासर से रात 12:30 बजे, लक्ष्मणगढ़ से रात 1:10, चुरू से रात 2:30 बजे, राजगढ़ से सुबह 3:50 और सुबह करीब 5:30 बजे तक हिसार पहुंच जाएगी।