{"vars":{"id": "91925:5179"}}

समाधान शिविर में अतिरिक्त उपायुक्त शालिनी चेतल ने सुनीं जनसमस्याएं, आवेदनों पर समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान के दिए निर्देश

समाधान शिविर में अतिरिक्त उपायुक्त शालिनी चेतल ने सुनीं जनसमस्याएं, आवेदनों पर समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान के दिए निर्देश
 

हिसार,

लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में सोमवार को अतिरिक्त उपायुक्त शालिनी चेतल ने क्षेत्र से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में अनावश्यक देरी होने पर संबंधित विभागाध्यक्ष की जवाबदेही तय की जाएगी।

समाधान शिविर में गांव सरसाना निवासी विनोद कुमार द्वारा मेरी फसल मेरा ब्यौरा पंजीकरण न होने की शिकायत पर अतिरिक्त उपायुक्त शालिनी चेतल ने एसडीएम को फसल पंजीकरण को लेकर आगामी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। गांव तलवंडी राणा निवासी एक प्रार्थी द्वारा पुश्तैनी जमीन में हक न देने तथा जमीन बेचने के मामले पर अतिरिक्त उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को मौका मुआयना कर प्रार्थी के समक्ष आ रही समस्या के समाधान की दिशा में उचित कदम उठाने की हिदायत दी। ताऊ देवी लाल कॉलोनी निवासी सुबेदार द्वारा टावर कॉलोनी सातरोड खास में 100 गज प्लॉट की एनडीसी हेतु आवेदन पत्र की मांग पर अतिरिक्त उपायुक्त शालिनी चेतल ने नगर निगम के अधिकारियों को उक्त मामले पर आगामी कार्यवाही करने निर्देश दिए।

इसी प्रकार गांव बालावास निवासी एक प्रार्थी द्वारा सोलर ट्यूबवेल के टपका सिंचाई संबंधी मांग पर अतिरिक्त उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को आगामी कार्यवाही करने के लिए कहा। गांव तलवंडी राणा निवासी रामचंद्र द्वारा खेत में पानी लगाने के लिए खाला निकालने की मांग पर अतिरिक्त उपायुक्त शालिनी चेतल ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों निर्देश दिए कि वे मौके पर जाकर आवश्यकता अनुसार खाला निकालने संबंधी कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। गांव किनाला एक प्रार्थी द्वारा गंदे पानी की निकासी हेतु पक्का नाला के निर्माण कार्य को पूरा करवाने तथा कार्य में बाधा डालने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध उचित कार्यवाही करने की मांग पर अतिरिक्त उपायुक्त ने पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों उक्त समस्या के समाधान को लेकर विभागीय कार्यवाही   अमल में लाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर नगराधीश रोहित कुमार, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र कुमार, नगर निगम अतिरिक्त आयुक्त प्रदीप हुड्डा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।