नशा रोकथाम की दिशा में जिला प्रशासन के सक्रिय कदम :डीसी
**एनडीपीएस एक्ट के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जा रहा है जोर
डीसी वर्षा खांगवाल ने ली संबंधित अधिकारियों की समीक्षा बैठक
चिन्हित अपराधों की भी की समीक्षा, अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और आपसी समन्वय से कार्य करने पर दिया बल
झज्जर, 10 नवंबर** झज्जर जिला में नशे की रोकथाम और नशा तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में डीसी वर्षा खांगवाल ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर एनडीपीएस (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस) एक्ट के प्रभावी क्रियान्वयन तथा नशा विरोधी गतिविधियों की समीक्षा की। मंगलवार को लघु सचिवालय सभागार में नार्को समन्वय कमेटी की समीक्षात्मक बैठक में डीसी ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में डीसी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और नशे की रोकथाम के लिए सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ कार्य करें।
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। युवाओं को नशे से दूर रखना तथा उन्हें सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए केवल कानूनी कार्रवाई ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी भी बेहद जरूरी है।
जन जागरूकता से ही मजबूत होगी नशा मुक्त समाज की मुहिम डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करना समय की आवश्यकता है। शिक्षण संस्थानों, गांवों और शहरी क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। विद्यार्थियों और युवाओं को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक नुकसान के बारे में जानकारी दी जाए। उन्होंने कहा कि अभिभावकों, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों को भी इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि नशा रोकथाम से जुड़े कार्यक्रमों को केवल औपचारिकता तक सीमित न रखा जाए, बल्कि इनके माध्यम से लोगों को जागरूक कर नशे के खिलाफ सामाजिक माहौल तैयार किया जाए।
एनडीपीएस एक्ट के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर बैठक में एनडीपीएस एक्ट के तहत की जा रही कार्रवाई की समीक्षा करते हुए डीसी ने कहा कि नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए कानून का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। संबंधित विभागों के अधिकारी नशे से जुड़े मामलों में तत्परता से कार्रवाई करें और मामलों की जांच एवं कानूनी प्रक्रिया को निर्धारित नियमों के अनुसार आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के साथ-साथ नशे की मांग को कम करने के लिए भी ठोस प्रयास किए जाने चाहिए। इस दिशा में पुलिस, प्रशासन और अन्य संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है।
चिन्हित अपराधों की भी की समीक्षा डीसी वर्षा खांगवाल ने बैठक के दौरान चिन्हित अपराधों से संबंधित मामलों की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से मामलों की प्रगति, कार्रवाई और लंबित प्रकरणों की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि चिन्हित अपराधों को गंभीरता से लिया जाए। प्रत्येक मामले में निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा अनावश्यक देरी से बचा जाए। उन्होंने कहा कि अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को जिम्मेदारी एवं गंभीरता के साथ कार्य करना होगा। मामलों की नियमित समीक्षा करते हुए उनकी प्रगति पर नजर रखी जाए, ताकि अपराध नियंत्रण की दिशा में ठोस परिणाम सामने आ सकें।
सामूहिक प्रयासों से बनेगा सुरक्षित और नशा मुक्त समाज डीसी ने कहा कि नशे और अपराध के खिलाफ लड़ाई में प्रशासन के साथ-साथ आमजन की भागीदारी भी महत्वपूर्ण है। यदि समाज का प्रत्येक व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी समझते हुए जागरूकता फैलाए तो नशे जैसी सामाजिक बुराई पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नशा रोकथाम, जन जागरूकता और चिन्हित अपराधों की समीक्षा से संबंधित कार्यों में निरंतरता बनाए रखें। जिला प्रशासन का उद्देश्य युवाओं को सुरक्षित भविष्य प्रदान करना, कानून व्यवस्था को मजबूत करना और जिले में स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशा मुक्त सामाजिक वातावरण तैयार करना है।
यह रहे मौजूद इस अवसर ओर एसडीएम बादली विशाल कुमार, एसडीएम बेरी रेणुका नांदल, एसीपी अनिरुद्ध चौहान, जिला न्यायवादी अनुज दहिया सहित शिक्षा, पंचायत, स्वास्थ्य व महिला बाल विकास विभाग के अधिकारीगण मौजूद रहे।