{"vars":{"id": "91925:5179"}}

झज्जर कॉलेज ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय युवा महोत्सव 19-20 को

झज्जर कॉलेज ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय युवा महोत्सव 19-20 को
 

**

डीसी वर्षा खांगवाल होंगी मुख्य अतिथि, दीप प्रज्ज्वलन से करेंगी दो दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ

जिला स्तरीय युवा महोत्सव में विजेताओं को मिलेंगे 2,100-4,100 तक के नगद पुरस्कार

झज्जर, 17 नवंबर जिला मुख्यालय स्थित राजकीय नेहरू पीजी कालेज ऑडिटोरियम में 19 नवम्बर से दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। डीसी वर्षा खांगवाल बतौर मुख्य अतिथि महोत्सव का विधिवत रूप से शुभारंभ करेंगी। यह जानकारी जिला युवा समन्वयक एवं आईटीआई प्रधानाचार्य संदीप कुमार अहलावत ने दी। आईटीआई प्रधानाचार्य संदीप अहलावत ने बताया कि युवाओं की रचनात्मक प्रतिभा, सांस्कृतिक विरासत एवं कला कौशल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 19 व 20 नवंबर को जिला स्तरीय युवा महोत्सव-2026 का आयोजन हो रहा है। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप इस वर्ष महोत्सव की मुख्य थीम नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत रखी गई है। शिक्षण संस्थानों को अधिकाधिक सक्रिय भागीदारी के निर्देश** प्रधानाचार्य ने बताया कि युवा महोत्सव में भाग लेने के लिए युवा एवं शिक्षण संस्थान अधिक जानकारी तथा पंजीकरण संबंधी सहायता के लिए अपने नजदीकी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से संपर्क कर सकते हैं। जिला स्तर पर प्रत्येक विधा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों/टीम को निर्धारित पुरस्कार राशि एवं योग्यता प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। प्रतियोगिताओं में विजेताओं को पुरस्कार राशि में प्रथम पुरस्कार 4,100 रुपए प्रति प्रतिभागी, द्वितीय पुरस्कार 3,100 रुपए प्रति प्रतिभागी, तृतीय पुरस्कार 2,100 रुपए प्रति प्रतिभागी प्रदान किए जाएंगे। जिला स्तर पर विजेता प्रतिभागियों को आगामी राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में जिला झज्जर का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।

नकल या साहित्यिक चोरी पाए जाने पर अयोग्य घोषित जिला युवा समन्वयक अधिकारी संदीप कुमार अहलावत ने बताया कि पेंटिंग प्रतियोगिता व्यक्तिगत स्तर पर आयोजित होगी, जिसमें प्रतिभागियों को निर्धारित थीम पर ए-3 आकार की शीट पर पेंसिल, एक्रेलिक, वाटर कलर अथवा क्रेयॉन माध्यम से चित्र तैयार करना होगा। इसके लिए अधिकतम 6 घंटे का समय निर्धारित है। कविता लेखन प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को हिंदी, अंग्रेजी अथवा क्षेत्रीय भाषा में 90 मिनट के भीतर मौलिक कविता लिखनी होगी। नकल अथवा साहित्यिक चोरी पाए जाने पर प्रतिभागी को अयोग्य घोषित किया जाएगा। पारंपरिक लोक वाद्य यंत्र वादन प्रतियोगिता में ढोल, नगाड़ा, बांसुरी, सारंगी, इकतारा, खड़ताल, तबला सहित अन्य पारंपरिक भारतीय वाद्य यंत्रों का प्रदर्शन किया जा सकेगा। इसमें इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के उपयोग की अनुमति नहीं होगी। प्रतियोगिताओं के अंतर्गत समूह लोक नृत्य एवं समूह लोक गीत की प्रस्तुतियां भारतीय सांस्कृतिक एवं क्षेत्रीय लोक परंपराओं पर आधारित होंगी। इनकी अवधि 5 से 8 मिनट निर्धारित की गई है। लोक गीत में फिल्मी गानों एवं नाटक की प्रस्तुति हिंदी, अंग्रेजी अथवा रीमिक्स की अनुमति नहीं होगी। नुक्कड़ किसी क्षेत्रीय भाषा में अधिकतम 7 मिनट की होगी, जिसमें एक टीम में अधिकतम 10 सदस्य भाग ले सकेंगे।

6 विधाओं में प्रतिभा परीक्षा ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन दो दिवसीय युवा महोत्सव के दौरान पांच समूह सांस्कृतिक विधाओं के अंतर्गत एवं व्यक्तिगत प्रतियोगिताओं के साथ पारंपरिक लोक वाद्य यंत्र वादन प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी। इनमें समूह लोक नृत्य, समूह लोक गीत, नुक्कड़ नाटक, पेंटिंग, कविता लेखन तथा पारंपरिक लोक वाद्य यंत्र वादन शामिल हैं।  सभी प्रतिभागियों के लिए My Bharat Portal पर ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है। महोत्सव में भाग लेने के लिए निर्धारित आयु वर्ग के युवा समय रहते अपना ऑनलाइन पंजीकरण करवाएं।