{"vars":{"id": "91925:5179"}}

हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन ने झज्जर में ‘आयोग आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत सुनीं महिलाओं की समस्याएं

हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन ने झज्जर में ‘आयोग आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत सुनीं महिलाओं की समस्याएं
 

**सिंचाई विभाग के विश्राम गृह में हुई जनसुनवाई, संबंधित अधिकारियों को दिए शिकायतों के प्रभावी समाधान के निर्देश

झज्जर,**

हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन उषा प्रियदर्शी ने रविवार को झज्जर स्थित सिंचाई विभाग के विश्राम गृह में ‘आयोग आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत महिलाओं से संबंधित शिकायतों की जनसुनवाई की। उन्होंने शिकायतकर्ताओं की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि महिलाओं से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करते हुए शिकायतों का नियमानुसार एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। महिलाओं को न्याय दिलाना आयोग की प्राथमिकता जनसुनवाई के दौरान आयोग की चेयरपर्सन ने महिलाओं से संबंधित शिकायतों पर संबंधित पक्षों की बात सुनते हुए मामलों की स्थिति और की गई कार्रवाई की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत की निष्पक्षता से जांच की जाए और तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कदम उठाए जाएं। महिलाओं को न्याय दिलाने में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ‘आयोग आपके द्वार’ कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की समस्याओं को उनके जिला में ही सुनकर उनके समाधान की दिशा में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना है। आयोग महिलाओं की शिकायतों पर संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्रवाई करता है, ताकि पीड़ित महिलाओं को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों से समझौता नहीं उषा प्रियदर्शी ने कहा कि महिलाओं के विरुद्ध हिंसा, घरेलू उत्पीड़न, वैवाहिक विवाद और अन्य प्रकार की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। संबंधित अधिकारी प्रत्येक मामले में तथ्यों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करें तथा पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए तत्परता से काम करें। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा करना समाज और प्रशासन की सामूहिक जिम्मेदारी है। महिलाओं को सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए जरूरी है कि उनकी शिकायतों पर संवेदनशीलता के साथ सुनवाई हो और दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए।

समस्याओं के समाधान के लिए आयोग प्रतिबद्ध चेयरपर्सन ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए और किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या अन्याय की स्थिति में अपनी आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा राज्य महिला आयोग महिलाओं की शिकायतों की सुनवाई और उनके अधिकारों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। आयोग का प्रयास है कि प्रत्येक पीड़ित महिला को उचित सुनवाई मिले और उसकी समस्या का समाधान नियमानुसार किया जा सके।

यह रहे मौजूद इस अवसर पर भाजपा जिला महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष सोमवती जाखड़, रेखा यादव, महिला एवं बाल विकास विभाग से जिला कार्यक्रम अधिकारी नेहा दहिया, सीडीपीओ राजबाला मलिक सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।