{"vars":{"id": "91925:5179"}}

सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता व अखंडता के पुरोधा: धनखड़

सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता व अखंडता के पुरोधा: धनखड़
 

सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर आयोजित रन फॉर यूनिटी में धनखड़ के  साथ दौड़े बादली हलकावासी

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी देश की एकता व अखंडता का प्रतीक  : बोले धनखड़

धनखड़ ने हरियाणा के 61 वें स्थापना दिवस की प्रदेशवासियों को दी बधाई  और शुभकामनाएं 

बादली (झज्जर) , 31+,+31?entry=gmail&source=g) अक्टूबर। 

सरदार वल्लभ भाई पटेल देश की एकता व अखंडता के पुरोधा हैं। वर्तमान भारत के स्वरूप के शिल्पकार हैं। सरदार पटेल की 151 वीं जयंती पर बादली स्थित चौधरी धीरपाल राजकीय कॉलेज में आयोजित रन फॉर यूनिटी में भागीदारों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री एवं स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के लिए मिट्टी एव लोग संग्रहण समिति के  राष्ट्रीय संयोजक औमप्रकाश धनखड़ ने यह बात कही। धनखड़ ने कहा कि अंग्रेजों ने आजादी देते समय देश को 562 रियासतों में विभाजित कर रखा था।  सरदार पटेल जी ने दूरदर्शिता के साथ निर्णय लेते हुए सभी रियासतों को जोडक़र वर्तमान भारत का स्वरूप बनाया। जो सदियों से सांस्कृतिक रूप से एक राष्ट्र रहा है। आज पूरा देश उनकी 151जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में  मना रहा है। स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी केवडिय़ा में स्थापित सरदार पटेल की प्रतिमा दुनिया में भारत की एकता एवं अखंडता की प्रतीक  स्टेच्यू आफॅ यूनिटि को नमन करते हुए राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम में भागीदार बने हैं। आज पूरा देश सरदार पटेल को भावपूर्ण नमन करते हुए राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संकल्प ले रहा है। आने वाले दिनों में राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता को समर्पित अनेक कार्यक्रम हो रहे हैं । 

 धनखड़ ने कहा कि हैदराबाद रियासत को 1948 में भारत में शामिल करने  पर  लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा गया था। आज भी हैदराबादी लोग सरदार पटेल के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हैं। पीएम मोदी ने कश्मीर से धारा 370 हटाकर सरदार पटेल के सपनों को पूरा करने का काम किया है। धनखड़ ने कहा कि आजादी के बाद देश की जनता चाहती थी कि पटेल देश का प्रधानमंत्री बनें। लेकिन कुछ कांग्रेसियों ने मिलकर देश के लोगों की भावनाओं के खिलाफ जाकर नेहरू को देश का प्रधानमंत्री बना दिया। देशभर में आज भी चर्चा होती है कि अगर देश के पहले प्रधानमंत्री सरदार पटेल होते तो भारत की तस्वीर ही अलग होती।

 धनखड़ ने हरियाणा के 61 वें स्थापना दिवस की प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि पिछले छह दशकों में हरियाणा ने हर क्षेत्र में प्रगति की है। हरियाणा हांगे कै सै और हरियाणा के लोगों ने हांगे को फोकस करना सीख लिया है। अब हरियाणा और तेजी से प्रगति करेगा। अन्न उत्पादन में हमारे किसान, सीमा पर हमारे जवान, खेल मैदान में हमारे खिलाड़ी अग्रणी हैं। ट्रैक्टर उत्पादन हो या दुपहिया वाहन हो या कार निर्माण सभी जगह हरियाणा अग्रणी है। प्रदेश की नायब सरकार शुचिता और पारदर्शिता के साथ  सभी को साथ लेकर आगे बढ़ रही है। निश्चित रूप से हरियाणा विकसित भारत नींव बनकर उभरेगा ।

रन फॉर यूनिटी में पहुंचने पर मुख्य अतिथि औमप्रकाश धनखड़ का क्षेत्र की सरदारी और प्रशासनिक अधिकारियों ने जोरदार अभिनंदन किया। धनखड़ ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन करते हुए कार्यक्रम में शामिल सभी को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में एसडीएम विशाल, नायब तहसीलदार अरविंद चौधरी, प्रिंसिपल आनन्द कादियान, सरपंच बादली आनन्द , चिन्टू सरपंच माजरा, अमित गुभाना, विनोद बाढसा, सीमा लाडपुर, भूपेन्द्र देवरखाना, रमेश चेयरमैन प्रतिनिधि बादली,समयपाल,विजय बादली, भूपेंद्र यादव सहित महिलाओं, युवाओं और छात्रों ने सरदार पटेल की स्मृति में आयोजित रन फॉर यूनिटी में भाग लेते हुए राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ ली।