{"vars":{"id": "91925:5179"}}

31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जाएगी लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151 वीं जयंती

31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जाएगी लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151 वीं जयंती
 

एकजुट भारत के लिए आज दौड़ेंगे जिलावासी

जिला मुख्यालय के साथ साथ उपमंडल स्तर पर बादली,बेरी और बहादुरगढ़ में मनाई जाएगी सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती

झज्जर में खाद्य ,नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर व चेयरमैन कप्तान बिरधाना, बहादुरगढ़ में विधायक राजेश जून व पूर्व विधायक नरेश कौशिक, बादली में पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, बेरी में संजय कबलाना रन फ़ॉर यूनिटी को दिखाएंगे हरी झंडी

डीसी वर्षा खांगवाल ने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

झज्जर,30 अक्टूबर

राष्ट्रीय एकता के मुख्य वास्तुकार एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151 वीं जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर जिला मुख्यालय के साथ साथ बहादुरगढ़, बेरी और बादली में उपमंडल स्तर पर रन फॉर यूनिटी व शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा। शुक्रवार को डीसी वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों के साथ कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीसी ने बताया कि शनिवार सुबह 6:30 बजे महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम से रन फॉर यूनिटी को हरियाणा के खाद्य ,नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर द्वारा जिला परिषद चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना की मौजूदगी में एकता की शपथ दिलाने के साथ ही हरी झंडी दिखाते हुए रवाना किया जाएगा। वहीं बादली में पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, बहादुरगढ़ में विधायक राजेश जून व पूर्व विधायक नरेश कौशिक, बेरी में संजय कबलाना रन फॉर यूनिटी को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। डीसी ने बताया कि एकता दिवस पर यह दौड़ झज्जर शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई वापिस स्टेडियम में संपन्न होगी।

राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के लिए दौड़ेंगे जिलावासी

डीसी ने कहा कि राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के लिए जिलावासी रन फ़ॉर यूनिटी में भागीदार बनेंगे। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के आदर्शों को स्मरण करते हुए इस आयोजन का उद्देश्य समाज में एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया  कि वे बड़ी संख्या में इस आयोजन में भाग लेकर सरदार पटेल के सिद्धांतों को अपने जीवन में आत्मसात करें और स्वस्थ जीवनशैली की ओर कदम बढ़ाएं

यह अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर एडीसी जगनिवास, एसडीएम झज्जर रवि मीणा, सीटीएम ऋतु लघु सचिवालय सभागार में व एसडीएम बेरी रेणूका नांदल, एसडीएम बादली विशाल कुमार बैठक में वर्चुअल माध्यम से जुड़े।