बेलरखा विद्यालय में रामलीला: निपुण हरियाणा मिशन के तहत मंचन
निपुण हरियाणा मिशन के तहत बेलरखा विद्यालय में रामलीला का शानदार मंचन नरवाना, 17 अक्तूबर (नरेंद्र जेठी )
निपुण हरियाणा मिशन के अंतर्गत राजकीय मॉडल प्राथमिक विद्यालय, बेलरखा में रामलीला का शानदार मंचन किया गया। इस गतिविधि में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए भारतीय संस्कृति, और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों की सुंदर झलक प्रस्तुत की।रामलीला के माध्यम से विद्यार्थियों को भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र, सत्य, मर्यादा, कर्तव्यनिष्ठा और नैतिक मूल्यों की शिक्षा दी गई।
अध्यापक प्रदीप जागलान ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य बच्चों में अच्छे संस्कार विकसित करने के साथ-साथ उन्हें भारतीय संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं से जोडऩा रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य बलजीत गोयत ने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कारों का समन्वय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है। इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता, अभिव्यक्ति कौशल और मंच पर अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने की क्षमता विकसित करती हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन चरित्र विद्यार्थियों को सत्य, आदर्श, त्याग और मर्यादा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर गणित प्राध्यापक सुनील कुमार एवं मुख्य शिक्षक सुरेंद्र पातलान ने भी विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और संस्कारों के महत्व के प्रति प्रेरित किया। प्रधानाचार्य बलजीत गोयत ने सभी देशवासियों को रामनवमी एवं दशहरा के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए सुख, शांति, समृद्धि और सद्भाव की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण के साथ-साथ समाज में नैतिक चेतना और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।