नरवाना हलके सर्व जातीय बिनैण खाप के पंचायती पुरोधा और कृषक समाज के प्रदेशाध्यक्ष ईश्वर नैन का ब्रेन स्ट्रोक के कारण आकस्मिक निधन
ईश्वर नैन का ब्रेन स्ट्रोक से निधन होने पर नरवाना और दनौदा में शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम संस्कार में हजारों लोग और कई प्रमुख नेता पहुंचे, जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बातें।
Oct 17, 2026, 18:39 IST
# ईश्वर नैन का निधन: दनौदा में अंतिम विदाई, उमड़े हजारों लोग निधन पर शोक प्रकट करन पहुंच दाह सस्कार में शामिल हुए हजारों लोग कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरेवाला, कैथल विधायक आदित्य सुरजेवाला, इनैलो नेता रामपाल माजरा, कैबिनेट मन्त्री कृष्ण बेदी,अजुर्न चौटाला, हरियाणा गायक बिंदर दनौदा व केडी दनौदा भी पहुचे ईश्वर नैन के निधन से खाप और कृषक समाज को अपूरणीय क्षति : रघुबीर नैन पैतृक गांव दनौदा में हुआ अंतिम संस्कार नरवाना, 17 अक्तूबर (नरेन्द्र जेठी) नरवाना हलके के प्रमुख सामाजिक एवं राजनीतिक व्यक्तित्व, सर्व जातीय बिनैण खाप के पंचायती पुरोधा और कृषक समाज के प्रदेशाध्यक्ष ईश्वर नैन का शनिवार सुबह ब्रेन स्ट्रोक के कारण आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके जाने से खाप, कृषक समाज और सामाजिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति पहुंची है। उनके निधन पर शोक प्रकट करन पहुंच दाह सस्कार में शामिल हुए हजारों लोगों के अलावा कांगे्रस के वरिठ नेता रणदीप सिंह सुरेवाला, कैथल विधायक आदित्य सुरजेवाला, इनैलो नेता रामपाल माजरा, कैबिनेट मन्त्री कृष्ण बेदी,अजुर्न चौटाला, हरियाणा गायक बिंदर दनौदा व केडी दनौदा भी पंहुचे । हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी स्वर्गीय ईश्वर सिंह नैन दनौदा के दाह संस्कार पर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार का ढांढस बंधाया। गौरतलब है कि स्वर्गीय ईश्वर सिंह नैन सर्वजातीय बिनैण खाप के पूर्व प्रधान स्वर्गीय चौधरी नफे सिंह नैन के सुपुत्र थे। करीब 50 वर्षीय ईश्वर सिंह नैन का शनिवार सुबह ब्रेन हेमरेज के कारण आकस्मिक निधन हो गया। बाद दोपहर शनिवार को स्वर्गीय ईश्वर सिंह नैन का उनके पैतृक गांव दनौदा में सामाजिक रीति रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया। कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी स्वर्गीय ईश्वर सिंह नैन के जीवन की अंतिम यात्रा में शामिल हुए तथा पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्कर अर्पित कर दिवंगत आत्मा के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्वर्गीय ईश्वर सिंह नैन का अकस्मात दुनिया से चले जाना है अपुर्णिय क्षति है। ईश्वर सिंह नैन के निधन से उनके परिवार, गांव के अलावा पूरे समाज के लिए गहरा दुख है। स्वर्गीय ईश्वर सिंह नैन मिलनसार तथा सामाजिक व्यक्ति थे और उनके निधन से पूरा समाज में जो नैतिक व सामाजिक शून्य आया है उसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि ईश्वर सिंह नैन की मौत से उन्हें भी व्यक्तिगत रूप से आघात पहुंचा है और पीड़ित परिवार के प्रति इस दुख की घड़ी में उनकी गहरी संवेदनाएं हैं। कैबिनेट मंत्री ने दुख की इस घड़ी से उभरने की पीड़ित परिवार को शक्ति प्रदान करने और दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने के लिए भगवान से प्रार्थना की। इस मौके पर प्रशासन की तरफ से नायब तहसीलदार रणवीर सिंह ने भी पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्कर अर्पित कर शोक प्रकट किया।
सर्व जातीय बिनैण खाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुबीर नैन ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे समाज के लिए बड़ी क्षति बताया। रघुबीर नैन ने कहा कि ईश्वर नैन एक कर्मठ, अनुभवी और सामाजिक सरोकारों से जुड़े व्यक्तित्व थे। उन्होंने सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और पंचायती परंपराओं को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समाज के सामूहिक हितों के लिए उनकी प्रतिबद्धता और लोगों को साथ लेकर चलने की भावना हमेशा याद रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि ईश्वर नैन, खापों के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सर्व जातीय बिनैण खाप के प्रधान रहे स्वर्गीय नफे सिंह के सुपुत्र थे। उन्होंने अपने पिता की सामाजिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए समाज के विभिन्न वर्गों के बीच आपसी सद्भाव और सहयोग की भावना को मजबूत करने में योगदान दिया। वे सभी जातियों और धर्मों के लोगों के साथ मिलजुलकर रहते थे और सामाजिक कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी के कारण क्षेत्र में उनकी विशेष पहचान थी। रघुबीर नैन ने कहा कि खापों की परंपरा समाज में एकता, भाईचारे और आपसी सहयोग को बढ़ावा देना है। ईश्वर नैन जैसे समर्पित व्यक्तित्वों का योगदान इन परंपराओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण रहा है। उनके निधन से सामाजिक और पंचायती क्षेत्र में जो रिक्तता पैदा हुई है, उसे भर पाना कठिन होगा। सर्वखाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परमपिता परमात्मा से प्रार्थना की कि वे ईश्वर नैन को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ईश्वर नैन का अंतिम संस्कार शनिवार दोपहर बाद उनके पैतृक गांव दनौदा में किया गया। उनके निधन पर क्षेत्र के राजनीतिक एवं सामाजिक व्यक्तियों, किसान संगठनों और खाप प्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।