{"vars":{"id": "91925:5179"}}

Jind Nursing Student Case: इंस्टाग्राम फ्रेंड की प्रताड़ना से टूट गई शिवानी? सुसाइड नोट में बयां किया दर्द, दीपक और नीतू पर FIR दर्ज

जींद: हरियाणा के जींद में नर्सिंग कॉलेज के हॉस्टल में सुसाइड करने वाली छात्रा शिवानी राजस्थान निवासी अपने इंस्टाग्राम फ्रेंड दीपक मीणा से काफी परेशान थी। इसका जिक्र उसने फांसी लगाने से पहले लिखे सुसाइड नोट में किया है। अब
 

जींद: हरियाणा के जींद में नर्सिंग कॉलेज के हॉस्टल में सुसाइड करने वाली छात्रा शिवानी राजस्थान निवासी अपने इंस्टाग्राम फ्रेंड दीपक मीणा से काफी परेशान थी। इसका जिक्र उसने फांसी लगाने से पहले लिखे सुसाइड नोट में किया है।

यह सुसाइड नोट सामने आया है। इसमें छात्रा ने लिखा है

छात्रा ने आगे लिखा कि युवक उस पर गलत काम करने का दबाव बना रहा था। दीपक की दोस्त नीतू मीणा भी उसका साथ देती थी। उसने भी मुझे फंसाया। शिवानी ने सुसाइड नोट में लिखा- आखिरी विकल्प यही था मेरे पास, लेकिन अब मुझसे और सहन नहीं हो रहा, तो बस...।

जींद पुलिस ने दीपक और उसकी दोस्त नीतू के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। नोट में दोनों के मोबाइल नंबर भी लिखे हुए हैं। पुलिस ने इन नंबरों पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन दोनों बंद मिले। अब पुलिस दूसरे तरीकों से आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।