{"vars":{"id": "91925:5179"}}

नरवाना में ₹170 लाख के विकास कार्य, अस्पताल को मिली नई सुविधा

नरवाना में कृष्ण कुमार बेदी ने ₹1.70 करोड़ की 6 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। अस्पताल, सड़क और शहर के विकास की पूरी जानकारी पढ़ें।
 

कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने रविवार को विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में की शिरकत

कार्यक्रमों के दौरान करीब एक करोड़ 70 लाख रुपए की 6 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास किए।

कैबिनेट मंत्री नागरिक अस्पताल में 58 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित आधुनिक ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का उद्घाटन भी किया ।

मेरा लक्ष्य नरवाना को सुरक्षित, शिक्षित, स्वस्थ और विकसित क्षेत्र बनाना है-कृष्ण कुमार बेदी

नरवाना /नरेंद्र जेठी / 11 अक्टूबर 2026 / अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा है कि उनका लक्ष्य नरवाना को सुरक्षित, शिक्षित, स्वस्थ और विकसित क्षेत्र बनाना है । इस दिशा में वे निरंतर प्रयासरत है और लगातार विकास परियोजनाओं को अमली जामा पहनाया जा रहा है।  मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने गत वर्ष 17 अगस्त को करोड़ों रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं की नरवाना को सौगात दी थी। अब उन विकास परियोजनाओं का कार्य शुरू हो चुका है या पाइप लाइन में है या आखिरी चरण में है, आने वाले समय में नरवाना पूर्णतया नए मॉडल के रूप में उभर कर आएगा।

 कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी रविवार को विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत कर रहे थे। उन्होंने अपने कार्यक्रमों के दौरान करीब एक करोड़ 70 लाख रुपए की 6 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास किए। इनमें नरवाना स्थित सुभाष नगर में एक गली का उद्घाटन किया जिसकी लागत 14 लाख रुपए है । इसके अलावा कैबिनेट मंत्री ने दो गलियों का नींव पत्थर भी रखा जो करीब 65 लाख रुपए से बनाई जाएगी , साथ ही स्थानीय नागरिक अस्पताल में 58 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित आधुनिक ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का उद्घाटन भी किया ।

कैबिनेट मंत्री ने 28 लाख रुपए की लागत से बने दो एस्पिरेशनल टॉयलेट का भी उद्घाटन रविवार को किया। यह टॉयलेट छोटू राम पार्क तथा लोहा मंडी में बनाए गए हैं। अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री ने आगे बताया कि आने वाला समय नरवाना के विकास को नई रफ्तार देगा। नरवाना शहर में करीब 40 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन का जाल बिछाया जाएगा। शहर में  करीब 2 करोड़ 61 लाख रुपये हुड्डा ग्राउंड की ब्यूटीफिकेशन के लिए मंजूर हो चुके हैं। उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले समय में नगर परिषद के दायरे में आने वाली शहर की सभी सडक़ों का नवीनीकरण और विस्तारीकरण किया जाएगा। साथ ही जल निकासी का पूरा प्रबंध भी कर लिया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि निकट भविष्य में ही 107 करोड़ रुपए की लागत से सिविल अस्पताल के नए भवन तथा 32 करोड़ रुपए की लागत से बस स्टैंड के नए भवन का निर्माण भी शुरू हो जाएगा। कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि जनप्रतिनिधि की सबसे बड़ी ताकत जन विश्वास है और उसे बनाए रखना जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पूरा क्षेत्र में बिजली के नए तार व पोल लगाने की प्रक्रिया जारी है। इस कार्य पर भी 32 करोड़ से ज्यादा रुपए की राशि खर्च होगी आने वाले समय में नरवाना में आधारभूत ढांचा को नई गति और मजबूती मिलेगी ओर विकास का नया अध्याय शुरू होगा।

इस अवसर पर डीएमसी अनिल दून, ईओ नगर परिषद सुशील भुक्कल, एसएमओ डॉक्टर देवेंद्र बिंदलिश, पूर्व विधायक पिरथी सिंह नंबरदार, बलदेव वाल्मीकि, ओम प्रकाश शर्मा, चेयरपर्सन नगर परिषद मुकेश मिर्धा, राकेश शर्मा, सुरेंद्र प्रजापति, बैसाखी राम सैनी, सत्यवान शर्मा, नरेश रशीदा, भीम दनौदा, एडवोकेट राजेश शर्मा, राजेंद्र मल्लू, एडवोकेट सुशील नायक, सुशील शास्त्री, विशाल मिर्धा, सुरेश पांचाल, रणधीर कश्यप, नगर पार्षद सत्यवान बेदी, बलवान शाक्य, कैबिनेट मंत्री के निजी सहायक मनोज कुमार, मीडिया प्रभारी संजय बल्हारा, जसवीर नैन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।