{"vars":{"id": "91925:5179"}}

नरवाना में बिजली कर्मचारियों और इंजीनियरों द्वारा दूसरे दिन भी की हड़ताल और विरोध प्रदर्शन अब क्या होगा?

नरवाना बिजली हड़ताल के दूसरे दिन कर्मचारियों और इंजीनियरों ने निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन किया। आप, जजपा और जन संघर्ष मंच भी समर्थन में उतरे। जानें आगे क्या होगा।
 
नरवाना में बिजली कर्मचारियों और इंजीनियरों द्वारा दूसरे दिन भी की हड़ताल और विरोध प्रदर्शन जन संघर्ष मंच हरियाणा जिला इकाई जींद ने भी समर्थन करते हुए प्रदर्शन में भाग लिया बिजली कर्मचारियों की जायज मांगों का समाधान निकालकर जनता की परेशानी दूर करें हरियाणा सरकार:- सरदार हरचरण सिंह आप ने भी किया समर्थन  व जजपा हुई धरने में शामिल नरवाना, 23 अक्तूबर (विनय जेठी)   हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर आज नरवाना में बिजली कर्मचारियों एवं इंजीनियरों द्वारा अपनी लंबित मांगों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन करके इलेवन कंपनी को लाइसेंस देंने के विरोध में आज हड़ताल की गई। प्रदर्शन की अध्यक्षता सब यूनिट प्रधान श्री सुनील माथुर व दिलबाग श्योकन्द ने सयुंक्त रूप से किया ,जबकि मंच संचालन सचिव सुरेश नैन व सुनील गरुसर के द्वारा किया। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने जिसमे राज्य उपप्रधान कृष्ण नैन, यूनिट प्रधान विक्रम सन्धु,राजबीर ढिल्लों,राकेश शर्मा,यूनिट सचिव कर्मवीर कापडो, ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा बिजली क्षेत्र में लिए जा रहे कर्मचारी एवं उपभोक्ता विरोधी निर्णयों, स्मार्ट मीटर योजना, बिजली वितरण निगमों के पुनर्गठन, पावर लाइसेंस जारी करने तथा कर्मचारियों की लंबित मांगों की लगातार अनदेखी के कारण कर्मचारियों में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि सरकार ने समय रहते कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाये। सभा में विभिन्न कर्मचारी एवं किसान संगठनों ने पहुँचकर हड़ताल को कामयाब बढ़ाने के लिए अपना पूर्ण रूप से समर्थन दिया। वक्ताओं ने कहा कि बिजली कर्मचारियों और इंजीनियरों की एकजुटता ही इस आंदोलन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे आगामी 24 अक्टूबर की प्रस्तावित हड़ताल में बढ़-चढक़र भाग लें तथा इसे ऐतिहासिक और पूर्णत: सफल बनाएं, ताकि सरकार कर्मचारियों की जायज़ मांगों पर गंभीरता से विचार करने के लिए बाध्य हो। सभा के अंत में सभी उपस्थित कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि जब तक कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं होता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। आज की हड़ताल मे सभी यूनिटों व सब यूनिटो के पदाधिकारी व सभी कर्मचारियों ने बढ़-चढक़र भाग लिया। जन संघर्ष मंच हरियाणा जिला इकाई जींद ने भी समर्थन करते हुए प्रदर्शन में भाग लिया जन संघर्ष मंच हरियाणा, जिला इकाई जींद ने भी बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में किए गए प्रदर्शन में हिस्सा लिया। इस मौके पर जिला प्रधान राजेश श्योकंद ने कहा कि मंच हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग द्वारा इलेवन पावर प्राइवेट लिमिटेड को गुरुग्राम और नूंह जिलों में 25 वर्षों तक बिजली वितरण का समानांतर लाइसेंस देने के फैसले का कड़ा विरोध करता है। मंच ने इसे जनविरोधी और कर्मचारी विरोधी कदम बताते हुए तत्काल रद्द करने की मांग की है तथा इसके खिलाफ बिजली कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल का पुरजोर समर्थन करता है। मंच के जिला सचिव सत्यवीर सिंह ने कहा कि सरकार 4717 करोड़ रुपये के निवेश और उपभोक्ताओं को विकल्प देने के नाम पर इस फैसले को उचित ठहराने की कोशिश कर रही है, जबकि निजी कंपनियों का मुख्य उद्देश्य मुनाफा कमाना होता है। अधिक राजस्व वाले क्षेत्रों को निजी कंपनियों के हवाले करने से सरकारी दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम कमजोर होगा और भविष्य में बिजली उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ बढऩे की आशंका है। यह फैसला सरकारी बिजली कंपनियों के निजीकरण की दिशा में एक और कदम है। जन संघर्ष मंच हरियाणा ने मांग की कि निजी कंपनी को दिया गया समानांतर लाइसेंस रद्द किया जाए, सरकारी बिजली वितरण निगमों को मजबूत किया जाए तथा बिजली उपभोक्ताओं के हितों और कर्मचारियों के रोजगार एवं सेवा-सुरक्षा की गारंटी की जाए। इस मौके पर साथी सुरेश कुमार, दिलबाग सिंह, शमशेर सिंह, महावीर सिंह, अंकुश, राजेश गोरा, वेदपाल, जोगेंद्र सिंह, बिट्टू आदि शामिल रहे! बिजली कर्मचारियों की जायज मांगों का समाधान निकालकर जनता की परेशानी दूर करें हरियाणा सरकार:- सरदार हरचरण सिंह
    नरवाना वेलफेयर मंच के संयोजक सरदार हरचरण सिंह ने सरकार से मांग की है की बिजली कर्मचारियों की जायज मांगों को मानकर या उनका समाधान निकाल कर जनता की परेशानी को दूर करें। लगभग पूरे हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के कारण अंधेरा छाया हुआ है लोगों को बिजली, पानी की वजह से बहुत भारी समस्या हो रही है सरदार हरचरण सिंह ने सरकार से गुजारिश की जल्दी से जल्दी सरकार बिजली कर्मचारियों को हड़ताल को समाप्त करवाए और जनता की परेशानी को दूर करें। आप ने भी किया समर्थन   आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष दिलबाग सिंह ने बताया आम आदमी पार्टी बिजली कर्मचारियों के आंदोलन में कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ खड़ी है। प्रदेश में बिजली आंदोलन कर्मचारियों द्वारा 22 अक्टूबर से लेकर 24 अक्टूबर तक जो निजीकरण के विरोध में हड़ताल की है, आम आदमी पार्टी हरियाणा की पूरी इकाई का फैसला है कि आम आदमी पार्टी कर्मचारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है ।
सरकार हमेशा ऐसे फैसले लेती है, जो गरीब किसान, मजदूर, व्यापारी की कमर तोडऩे वाले हैं। बिजली कर्मचारी का जो आंदोलन है ,उसमें हर वर्ग के हित के लिए है। इस सरकार के फैसले हमेशा अंग्रेजों वाले फैसले रहे हैं ।इससे पहले एक जियो का भी डाटा फ्री दिया गया था, जो आज  रूपए 900 तक पहुंच चुका है ।इसी तरह अगर आज इस आंदोलन में बिजली कर्मचारियों के साथ खड़े नहीं हुए तो आने वाले समय में इसी तरह के फ़ैसले के लिए तैयार रहना है। यह सरकार सब कुछ व्यापारी अडानी और अंबानी के नाम कर देना चाहती है। इन्होंने किसान ,गरीब मजदूर, व्यापारी, कर्मचारियों की किसी समस्या से कोई लेना-देना नहीं है। हम इसकी घोर निंदा करते हैं । एक और पंजाब में आम आदमी पार्टी 300 यूनिट बिजली देने का काम कर रही है, वहीं हरियाणा में यह सरकार बिजली को निजी हाथों में देना चाहती है ।आम आदमी पार्टी इसका पूर्ण विरोध करती है।हम कर्मचारी संघ के साथ हैं। गांव-गांव में धरना देने का काम करेगी बिजली कर्मचारियों के समर्थन में जननायक जनता पार्टी - प्रदेश प्रवक्ता बिट्टू नैन* आज दूसरे दिन भी बिजली कर्मचारियों द्वारा निजीकरण के विरोध में चल रहे धरने पर जननायक जनता पार्टी की तरफ से समर्थन दिया गया। इस मौके पर कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि अगर जरूरत पड़ी तो जननायक जनता पार्टी गांव-गांव में बिजली कर्मचारियों के समर्थन में धरना देने का काम करेगी और रोड जाम करने का काम करेगी। अगर सरकार ने कर्मचारियों की तरफ ध्यान नहीं दिया तो सरकार के साथ ईंट से ईंट बजा देंगे। इस मौके पर जननायक जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता बिट्टू नैन, प्रवीण चोपड़ा, कृष्ण धरोधी, अतुल धरोदी आदि साथी मौजूद रहे।