{"vars":{"id": "91925:5179"}}

खो-खो प्रतियोगिता 2026: नरवाना में किस कॉलेज ने मारी बाजी?

नरवाना में CRSU की अंतर-महाविद्यालय खो-खो प्रतियोगिता में चार कॉलेजों ने दम दिखाया। जुलाना, नरवाना और उचाना की टीमों में कौन रहा आगे? जानिए पूरी खबर।
 

राजीव गाँधी सनातन धर्म  सह-शिक्षा महाविद्यालय अंतर-महाविद्यालय पुरुष खो-खो प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन

सेमीफाइनल मुकाबलों में केएम गवर्नमेंट कॉलेज, नरवाना की टीम द्वितीय

नरवाना, 10 नवम्बर (विनय जेठी)

राजीव गांधी सनातन धर्म सह-शिक्षा महाविद्यालय नरवाना में आज चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय सीआरएसयू, जींद के तत्वावधान में दो दिवसीय अंतर-महाविद्यालय पुरुष खो-खो प्रतियोगिता 2026-27 का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में चार महाविद्यालयों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।प्रतियोगिता के प्रथम दिन आज सेमीफाइनल मुकाबलों का आयोजन किया गया। इसमें जेसी कॉलेज जुलाना, केएम गवर्नमेंट कॉलेज नरवाना, आरजीएम कॉलेज उचाना तथा मेजबान आरजीएसडी कॉलेज, नरवाना की टीमों ने भाग लिया।

सभी टीमों के खिलाडिय़ों ने अपनी खेल प्रतिभा, शारीरिक क्षमता, अनुशासन एवं टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया। सेमी फाइनल प्रतियोगिता में जेसी कॉलेज, जुलाना की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। केएम गवर्नमेंट कॉलेज, नरवाना की टीम द्वितीय स्थान पर रही। आरजीएम कॉलेज उचाना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि मेजबान आरजीएसडी कॉलेज नरवाना की टीम चतुर्थ स्थान पर रही।

चयन समिति के सदस्य एवं खेल अधिकारी प्रतियोगिता को निष्पक्ष एवं सफलतापूर्वक संपन्न करवाने में चयन समिति के सदस्यों एवं विभिन्न महाविद्यालयों से आए खेल अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इनमें डॉ. राजपाल ढांडा, सीआर किसान कॉलेज जींद चयन समिति सदस्य, डॉ. मेजर सुरेंद्र स्पोर्ट्स इंचार्ज, केएम कॉलेज नरवाना खेल प्रभारी, डॉ. प्रदीप नैन, स्पोर्ट्स इंचार्ज, राजकीय महाविद्यालय जुलाना, डॉ. प्रवीण, आरजीएम कॉलेज उचाना टीम प्रभारी, मोहित आर्य, आरजीएसडी कॉलेज नरवाना टीम प्रभारी तथा नरेश देशवाल, खेल निदेशक, सीआरएसयू शामिल रहे। प्रतियोगिता के सफल संचालन में आधिकारिक निर्णायकों एवं खेल अधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इनमें संतोष कुमारी, शारीरिक शिक्षा अध्यापिका, जींद, मनीराम, पूर्व जिला खेल अधिकारी, जींद, बारे राम, स्नातकोत्तर अध्यापक, डीएवी नरवाना, लितेश कुमार, खो-खो प्रशिक्षक, मोनिका, खो-खो प्रशिक्षक, निशा, खो-खो प्रशिक्षक तथा अनिल मोर, शारीरिक शिक्षा अध्यापक शामिल रहे। सभी अधिकारियों एवं प्रशिक्षकों ने प्रतियोगिता के तकनीकी संचालन एवं निष्पक्ष निर्णय प्रक्रिया में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्राचार्या डॉ. बबीता गर्ग सचिव आयोजन समिति  की अध्यक्षता में सीआरएसयू अंतर-महाविद्यालय पुरुष खो-खो प्रतियोगिता 2026-27, का सफल आयोजन किया गया।

उन्होंने आयोजन समिति, टीम प्रभारियों एवं सभी सहयोगियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए प्रतियोगिता की व्यवस्थाओं एवं संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेलों से न केवल शारीरिक एवं मानसिक क्षमता का विकास होता है, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सहयोग, आत्मविश्वास एवं संघर्ष करने की भावना भी विकसित होती है।

उन्होंने विजेता टीमों को बधाई दी तथा सभी खिलाडय़िों को भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।संस्था प्रशासक एवं उप मंडल अधिकारी नरवाना जगदीश चंद्र ने भी प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर महाविद्यालय परिवार को शुभकामनाएँ दीं तथा विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों में बढ़-चढक़र भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। इस प्रतियोगिता का वातावरण खेल उत्साह, प्रतिस्पर्धा एवं आपसी सहयोग से परिपूर्ण रहा।

अंत में महाविद्यालय परिवार द्वारा सभी प्रतिभागी टीमों, खिलाडिय़ों, चयन समिति के सदस्यों, खेल अधिकारियों एवं प्रशिक्षकों का आभार व्यक्त किया गया। इस आयोजन ने विद्यार्थियों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा खेल भावना को मजबूत बनाने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान किया।