{"vars":{"id": "91925:5179"}}

नरवाना कॉलेज खेलकूद प्रतियोगिता: पुनीत और काफी बने बेस्ट एथलीट

नरवाना के केएम राजकीय महाविद्यालय की 60वीं खेलकूद प्रतियोगिता में पुनीत मिर्धा और काफी ने बेस्ट एथलीट का खिताब जीता। जानिए दूसरे दिन के सभी खेलों के परिणाम।
 

केएम राजकीय महाविद्यालय में 60वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन  

खेलों से विद्याथिर्यों में जीवन की चुनौतियों का सामना करने की क्षमता विकसित होती है-कृष्ण कुमार

हैमर थ्रो पुरुष वर्ग में जितेंद्र व जैवलिन थ्रो पुरुष वर्ग में हामिद व महिला वर्ग में अंशिका प्रथम,

800 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में पुनीत, 100 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में पुनीत व महिला वर्ग में जन्नत प्रथम,

100 मीटर दौड़ नॉन टीचिंग पुरुष वर्ग में कुलदीप प्रथम व महिला वर्ग में सुनीता प्रथम,  

100 मीटर दौड़ टीचिंग पुरुष वर्ग में ज्योग्राफी डिपार्टमेंट के वकील प्रथम व टीचिंग महिला वर्ग में गणित विभाग की रीना प्रथम,

खेल उत्सव में पुरुष वर्ग में बेस्ट एथेलिट का खिताब पुनीत मिर्धा व महिला वर्ग में बेस्ट एथलीट का खिताब काफी ने जीता

नरवाना, 17 अक्तूबर (नरेंद्र जेठी )

के एम राजकीय महाविद्यालय नरवाना में 60वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन का खेल शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रोफेसर मेजर सुरेंद्र कुमार के निर्देशन में संपन्न हुआ। दूसरे दिन के खेल उत्सव के मुख्य अतिथि  कृष्ण कुमार प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय नारनौंद  ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से इस खेलकूद प्रतियोगिता की शोभा बढ़ाई ।

महाविद्यालय पहुंचने पर प्राचार्या डॉ मीनू सिंह व कॉलेज काउंसिल के सदस्यों ने मुख्य अतिथि का स्वागत बुक्के देकर व फूल मालाओं से किया गया। मुख्य अतिथि कृष्ण कुमार ने विजेता विद्यार्थी व प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा एवं खेल एक-दूसरे के पूरक हैं। खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना तथा संघर्ष करने की शक्ति का विकास करते हैं। खेलों के माध्यम से विद्यार्थी न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ रहते हैं, बल्कि उनमें जीवन की चुनौतियों का सामना करने की क्षमता भी विकसित होती है।

प्राचार्या डीआर मीनू सिंह ने मुख्य अतिथि कृष्ण कुमार का आभार व्यक्त करते हुए आशा व्यक्त की कि उनके प्रेरणादायी विचार विद्यार्थियों को खेलों के प्रति जागरूक होने तथा जीवन में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। दूसरे दिन के खेल परिणाम इस प्रकार रहे-हैमर थ्रो पुरुष वर्ग में बी ए प्रथम वर्ष के जितेंद्र ने पहले बीकॉम प्रथम वर्ष के  नितिन ने दूसरा तथा बीए अंतिम वर्ष के राहुल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में बीए प्रथम वर्ष के पुनीत ने पहला,मोहित ने दूसरा तथा करण ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

जैवलिन थ्रो पुरुष वर्ग में हामिद प्रथम बीकॉम फर्स्ट का नितिन द्वितीय तथा बीए ए प्रथम वर्ष का जितेंद्र तृतीय स्थान पर रहा।जैवलिन थ्रो महिला वर्ग में द्वितीय वर्ष की अंशिका ने पहला स्थान, बीए प्रथम वर्ष की जन्नत  दूसरे तथा द्वितीय वर्ष के गुरमीत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।100 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में बीए प्रथम वर्ष के पुनीत प्रथम बीए  अंतिम वर्ष के राहुल द्वितीय तथा प्रथम वर्ष के करण तृतीय रहा। 100 मीटर दौड़ महिला वर्ग में बीए प्रथम वर्ष की जन्नत पहले स्थान पर, बीए अंतिम वर्ष की काफी  दूसरे  बीए प्रथम वर्ष की आरती तृतीय स्थान पर रही । 100 मीटर दौड़ नॉन टीचिंग पुरुष वर्ग में कुलदीप प्रथम, फूल कुमार द्वितीय तथा हरदीप तीसरे स्थान पर है।

100 मीटर दौड़ महिला वर्ग में सुनीता प्रथम ,प्राची द्वितीय  तथा गीता  तीसरे स्थान पर रही । 100 मीटर दौड़ टीचिंग पुरुष वर्ग में ज्योग्राफी डिपार्टमेंट के वकील ने प्रथम, फिजिक्स डिपार्टमेंट के राजीव चहल ने द्वितीय तथा केमिस्ट्री डिपार्टमेंट के सतीश मोर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ टीचिंग महिला वर्ग में गणित विभाग की रीना ने प्रथम, वाणिज्य विभाग की उषा शर्मा ने द्वितीय तथा गणित विभाग की सविता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

2 दिन के खेल उत्सव में पुरुष वर्ग में बेस्ट एथेलिट का खिताब बीए प्रथम वर्ष के पुनीत मिर्धा ने तथा महिला वर्ग में बेस्ट एथलीट का खिताब बीए अंतिम वर्ष की काफी ने प्राप्त किया। मुख्य निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ राजवीर नैन ,सज्जन कुमार व परमिंदर ने निभाई । मंच संचालन का कार्य प्रोफेसर राजेश श्योकंद,जगबीर दूहन व सुल्तान सिंह ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।