नरवाना में भाजपा को मजबूती, कुलदीप मोर समर्थकों संग शामिल
भाजपा का बढ़ता कुनबा इस बात की गवाही कि केंद्र तथा राज्य सरकार का अंत्योदय कल्याण तथा सर्वसमाज के विकास की धारणा में जनसाधारण का विश्वास बरकरार है-कृष्ण कुमार बेदी । सामाजिक कार्यकर्ता और प्रबुद्ध नागरिकों का भाजपा में शामिल होने पर पार्टी और संगठन को मिल रही है मजबूती-कृष्ण कुमार बेदी । वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता कुलदीप मोर ने अपने परिजनों और अन्य साथियों सहित भाजपा में ज्वाइनिंग की। नरवाना, 6 नवम्बर (विनय जेठी)
हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा है कि राज्य सरकार कि जन कल्याणकारी नीतियों और कार्यक्रमों का जलवा आम जन की खुशी में दिख रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता और प्रबुद्ध नागरिकों का भाजपा में शामिल होने का तांता लगा हुआ है। इससे पार्टी और संगठन को लगातार मजबूती मिल रही है। भाजपा का बढ़ता कुनबा इस बात की गवाही देता है कि केंद्र तथा राज्य सरकार का अंत्योदय कल्याण तथा सर्वसमाज के विकास की धारणा में जनसाधारण का विश्वास बरकरार है।
कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने ये विचार शुक्रवार को बसंत बिहार में कुलदीप मोर के गृह प्रवेश कार्यक्रम के उपलक्ष में व्यक्त किये। इस अवसर पर किताब सिंह मोर, भगत सिंह मोर, शेरा मोर, माला राम गोयत, दलवीर मोर, जसविंदर मोर, प्रेम चोपड़ा, हंसराज समैण, भारत भूषण गर्ग, विनय मित्तल, सत्य प्रकाश सैनी, सुशील शास्त्री, शीशपाल भाणा, रणधीर कश्यप, तेजपाल शर्मा, कैबिनेट मंत्री के निजी सहायक मनोज कुमार, फकीरचंद, मीडिया प्रभारी संजय बल्हारा, जसवीर नैन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति व महिलाएं मौजूद रहे।
कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी की मौजूदगी में वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता कुलदीप मोर ने अपने परिजनों और अन्य साथियों सहित भाजपा में ज्वाइनिंग की। कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कुलदीप मोर सहित अन्य सभी साथियों को पार्टी का पटका पहनकर भारतीय जनता पार्टी में विधिवत रूप से शामिल किया। कैबिनेट मंत्री ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी साथियों को विश्वास दिलाया कि संगठन में उन्हें सभी वरिष्ठ और पुराने कार्यकर्ताओं के बराबर मान सम्मान दिया जाएगा।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार लगातार गरीब कल्याण और चहुमुखी विकास पर फोकस कर रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के लाखों परिवारों को धनतेरस और दीपावली के पावन पर्व पर हजारों करोड रुपए की राशि का उपहार दिया है। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सामाजिक भत्तों के अंतर्गत एक मुस्त 4 हजार 470 करोड़ 77 लाख रुपए की राशि का नजराना दिया है। यह बड़ी सौगात मुख्यमंत्री ने एक ही क्लिक के माध्यम से लाखों लाभार्थियों के सीधा बैंक खातों में दिवाली के अवसर पर प्रदान की है।
इसमें दीनदयाल लाड्डो लक्ष्मी योजना की 13वीं भी किस्त शामिल है। इसके अंतर्गत 35 लाख 26 हजार महिला लाभार्थियों को एक हजार 135 करोड़ 21 लाख रुपए सीधा बैंक खातों में भेजे जा चुके हैं। साथ ही हर घर- हर ग्रहणी योजना के तहत 24 करोड़ 25 लाख रुपए की गैस सब्सिडी भी दी गयी है। इस योजना से प्रदेश की 6 लाख 5 हजार ग्रहणी महिलाओं को सीधा फायदा पहुंचा है। इसके अलावा दयालु योजना के तहत 202 करोड़ 99 लाख रुपए की राशि भी डीबीटी के माध्यम से पहुंचायी गयी है।
इस आर्थिक सहायता का हरियाणा प्रदेश के 5 हजार 429 परिवारों को मदद मिलेगी। कैबिनेट मंत्री ने प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, विश्वकर्मा, भैया दूज, गुरु पर्व के पावन पवित्र त्यौहारों की शुभकामनाएं दी। अपने बधाई संदेश में कैबिनेट मंत्री ने प्रदेशवासियों के उज्जवल, समृद्ध और स्वस्थ जीवन की कामना की। प्रत्येक परिवार में दीपावली नयी ऊर्जा और खुशी की ज्योति लेकर आए, ऐसी भी उन्होंने परमात्मा से प्रार्थना की।