{"vars":{"id": "91925:5179"}}

नरवाना में महाराजा अग्रसेन जयंती: शोभायात्रा में क्या रहा खास?

नरवाना में महाराजा अग्रसेन जयंती धूमधाम से मनाई गई। भव्य शोभायात्रा, आकर्षक झांकियों, महाआरती और भंडारे में शामिल हुए शहरवासी।
 

नरवाना में धूमधाम से मनाई गई महाराजा अग्रसेन की जयंती

नरवाना /नरेंद्र जेठी / 11 अक्टूबर 2026 / अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

जयंती समारोह के प्रधान जयदेव बंसल की अध्यक्षता में महाराजा अग्रसेन जयंती धूमधाम से मनाई गई। मीडिया प्रभारी मोहित बंसल ने बताया कि महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर सुबह अग्रसेन मंदिर में विवाहित जोड़ों द्वारा पूजा अर्चना व हवन यज्ञ किया गया और समाज के लोगों द्वारा आहुति डालकर अग्रसेन जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। उसके बाद अग्रसेन चौंक पर अग्रसेन जी को माल्यार्पण कर लड्डूओं का प्रसाद वितरण किया गया। मोहित बंसल ने बताया कि दोपहर बाद बाबा गैबी साहब मंदिर से भव्य शोभा यात्रा शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों पुराना बस स्टैंड रोड़, पंजाबी चौंक,भगत सिंह चौंक, अपोलो चौंक, रेलवे रोड, पतराम नगर से होते हुए अग्रसेन चौंक पर संपन्न हुई। शोभायात्रा में अग्रोहा विकास ट्रस्ट अग्रोहा धाम के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग भी शामिल हुए शोभा यात्रा में महाराजा अग्रसेन व कुलदेवी माता लक्ष्मी जी की झांकी के साथ उनके 18 बेटे घोड़े पर सवार, लव और कुश, व दो अन्य सैनिक व माता भगवती की झांकी व एक ईंट एक रुपया की झांकी के साथ और भी सुंदर सुंदर झांकियां निकाली गई। मोहित बंसल ने बताया कि शोभायात्रा के दौरान शहर की विभिन्न संस्थाओं द्वारा जगह-जगह पर जलपान की व्यवस्था की गई थी और पूरे शहर में स्वागत द्वार लगाए गए थे। शोभा यात्रा के बाद महाराजा अग्रसेन चौंक पर महाआरती का आयोजन भी किया गया और घी के दिए जलाए गए साथ में केक भी काटा गया। और शोभायात्रा में शामिल सभी किरदारों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया और सनातन धर्म मंदिर में विशाल भंडारा लगाया गया।

संरक्षक हंसराज समैण एवं प्रधान जयदेव बंसल ने अग्रसेन जयंती की बधाई देते हुए कहा कि महापुरुष किसी भी एक जाति विशेष के नहीं होते वे तो पूरे समाज के लिए प्रेरणा स्रोत होते हैं जिनकी जयंतियां मनाकर लोग उनके आदर्शों से प्रेरणा पाते हैं। ऐसे ही एक महापुरुष महाराजा अग्रसेन हुए हैं जिन्होंने एक रूपया एक ईंट का संदेश देकर पूरी दुनिया को समाजवाद का पाठ पढ़ाया। हमें ऐसे महापुरूषों की जयंतियों पर यह प्रण लेना चाहिए कि हम सब एकजुट होकर समाज की मजबूती को लेकर काम करेंगे।

रोहतास सिंगला, भारत भूषण गर्ग व नरेश जैन ने कहा कि महाराजा अग्रसेन को समाजवाद का अग्रदूत कहा जाता है। उन्होंने अपनी शासन प्रणाली में एक नई व्यवस्था को जन्म दिया वे एक ऐसे अहिंसा के पुजारी थे जिनके राज्य में रहने वाली जनता के दिलों में समानता का भाव कूट कूट कर भरा जाता था और दान देने की प्रवृति का समावेश किया जाता था जिसके चलते जनता में हमेशा समाज सेवा की प्रवृति प्रबल रहती थी। हम सब को ऐसे महापुरूषों की जयंतियों पर यह संकल्प लेना चाहिए कि हम समाज के गरीब तबके की जितनी ज्यादा सहायता हो सकेगी उतनी सहायता करने का प्रयास करेंगे।

अग्रसेन जयंती के इन सभी कार्यक्रमों में संरक्षक हंसराज समैण, प्रधान जयदेव बंसल, उपप्रधान उपेन्द्र गर्ग व सुभाष सिंगला महासचिव मुकेश अग्रवाल, कैशियर अर्जुन गोयल, मीडिया प्रभारी मोहित बंसल, ऑडिटर दीपक गर्ग, महिला अध्यक्ष नीलम बंसल, उपाध्यक्ष रेखा मितल, महासचिव मंजू गर्ग, सलाहकार सदस्यों में राजेन्द्र गुप्ता अमरगढ़, रोहतास सिंगला, भारत भूषण गर्ग, मेसी प्रधान, नरेश जैन, विनोद मंगला, कार्यकारणी सदस्यों में राहुल बंसल, अशोक गोयल, जॉनी सिंगला, सुशील गर्ग काका, नत्थू राम गोयल, विनोद गोयल, विनय गर्ग इसके अलावा जिया लाल गोयल, ईश्वर गोयल, पत्रकार राजीव गर्ग, रामनिवास गर्ग, विजय गर्ग, हिमांशु गोयल, कैलाश सिंगला, संजय चौधरी, सुरेश मित्तल, पार्षद डॉ संजय गर्ग, देवी राम गर्ग, जयपाल बंसल, विकास मित्तल, दीपक सिंगला, पार्षद सतीश गोयल, दयाकिशन बंसल, जगन्नाथ गर्ग, वासुदेव गर्ग, मोनु दिव्यांश गुप्ता सहित अनेक अग्रवाल बंधु उपस्थित रहे।