{"vars":{"id": "91925:5179"}}

नरवाना प्रीमियर लीग शुरू, 35+ क्रिकेटरों के लिए क्या खास?

नरवाना प्रीमियर लीग 35+ का एनसीए क्रिकेट अकादमी में शुभारंभ हुआ। श्री कृष्ण श्योकंद ने उद्घाटन किया। जानिए अनुभवी क्रिकेटरों के लिए क्या है खास और कौन हैं आयोजक।
 

प्रथम वेद प्रकाश गर्ग सेवानिवृत्त प्राचार्य 35+ नरवाना प्रीमियर लीग का एनसीए क्रिकेट अकादमी में शुभारंभ

नरवाना, 19 अक्तूबर नरेंद्र जेठी

एनसीए क्रिकेट अकादमी, नरवाना के मैदान में प्रथम वेद प्रकाश गर्ग सेवानिवृत्त प्राचार्य 35+ नरवाना प्रीमियर लीग का शुभारंभ बड़े उत्साह और खेल भावना के साथ हुआ। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य 35 वर्ष से अधिक आयु के खिलाडय़िों को क्रिकेट खेलने का अवसर प्रदान करना तथा खेल, स्वास्थ्य, अनुशासन और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता के उद्घाटन दिवस पर मुख्य अतिथि श्री कृष्ण श्योकंद, प्रधान, जाट धर्मशाला, कुरुक्षेत्र ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर टूर्नामेंट के आयोजक सतीश खटकर एवं संदीप मौन सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति और खेल प्रेमी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं अनुभवी खिलाडय़िों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करती हैं। साथ ही ये प्रतियोगिताएं खिलाडय़िों को शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने, आपसी सद्भाव बढ़ाने और युवा पीढ़ी को खेलों के प्रति प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। यह प्रतियोगिता एनसीए क्रिकेट अकादमी, नरवाना के तत्वावधान में आयोजित की जा रही है। अकादमी के कोच आशीष गर्ग एवं अनिल नैन भी आयोजन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। अकादमी का उद्देश्य क्रिकेट को बढ़ावा देना तथा विभिन्न आयु वर्ग के खिलाडय़िों को अपनी खेल प्रतिभा निखारने के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध करवाना है। आयोजकों ने मुख्य अतिथि, सभी गणमान्य व्यक्तियों, भाग लेने वाली टीमों एवं खेल प्रेमियों का आभार व्यक्त किया और प्रतियोगिता को सफल बनाने में सभी के सहयोग की सराहना की। प्रथम वेद प्रकाश गर्ग सेवानिवृत्त प्राचार्य 35+ नरवाना प्रीमियर लीग अनुभवी क्रिकेट खिलाडय़िों के लिए अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, खेल भावना को मजबूत करने और समाज में खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने का एक सराहनीय प्रयास है।