नरवाना रामलीला में भरत मिलाप का भावुक मंचन, दर्शक हुए भावविभोर
नरवाना रामलीला में भरत मिलाप, निषादराज और अगस्त्य ऋषि के प्रसंगों का मंचन हुआ। पुरानी अनाज मंडी में भगवान राम और भरत के मिलन का भावुक दृश्य दिखाया गया।
Oct 16, 2026, 17:30 IST
नरवाना, 16 अक्टूबर— श्री रामा भारतीय कला केंद्र के द्वारा पुरानी अनाज लोहा मंडी में करवाए जा रहे रामलीला मंचन के दौरान भरत मिलाप, निखादराज व अगस्त ऋषि तक के दृश्य दिखाए गए। यहां मुख्यतिथि के तौर पर नप पूर्व प्रधान प्रतिनिधि सुदेश चौपड़ा, जयभगवान मित्तल, सुशील मित्तल व रिपन ने शिरकत की। उन्होंने रिबन काटकर लीला का शुभारंभ करवाया। मंच संचालन शैलेंद्र मोहन गर्ग ने किया। लीला के शुभारंभ से पहले भगवान विष्णु की आरती कलाकारों द्वारा मंच पर गाई गई। मंचन के दौरान दिखाया गया कि वन गमन जाने के दौरान भगवान राम, लक्ष्मण सीता होते हैं। उधर अयोध्या में भगवान राम के भाई भरत पूरे व्याकुल होते हैं और जिद्व कर बैठते हैं कि उन्हें भी भाई राम के पास उनसे मिलने के लिए जाना है। इसी जिद्व के चलते वह राम को वनों ढुंढने के लिए निकल पड़ते हैं। इसी दौरान उनकी मुलाकात निखादराज से होती है। पहले तो निखाद राज भरत के आने की सूचना पाकर चौकना हो जाता है और फिर बाद में उनसे मुलाकात वह भी उनके साथ चला जाता है। राम से मिलने के बाद भरत अयोध्या में घटित सारी घटनाओं को बता देता है। इससे भगवान राम पिता के जाने की खबर सुनकर दुखी हो जाते हैं। उसके बाद फिर वह भरत को वापस अयोध्या में भेज देते हैं।
मंचन में राम की भूमिका अमन वर्मा, लक्षमण की भूमिका रामप्रकाश, सीता की भूमिका प्रिंस धीमान ने निभाई। इस मौके पर प्रधान भारत भूषण गर्ग, संरक्षक सुशील कौशिक एडवोकेट, हंसराज समैण, ईश्वर गोयल, वीरेंद्र नैन, मंजीत गौरा, प्रेम अरोड़ा, जगदीश पांचाल, संजय रोहिल्ला, असीम राणा, खचांजी लाल बाता जोगेंद्र शर्मा, राहुल सिंगला, सत्यवान गोस्वामी, विनोद चितारा, डीपी रायका, ललित, एडवोकेट सचिन कौशिक, धर्मबीर गोयल, अजय बिट्टू, संजय चौधरी व सुरेश मित्तल, राकेश भनवाला, विकास मित्तल, अरविंद गर्ग के अलावा दुर्गेश गोयल, आशीष सान्याल, मीडिया प्रभारी हिमांशु गोयल के अलावा काफ ी संख्या में लोग मौजूद रहे।