{"vars":{"id": "91925:5179"}}

नरवाना रामलीला में रावण वध, दशहरे पर क्या होगा खास?

नरवाना रामलीला में कुंभकर्ण, मेघनाद और रावण वध का शानदार मंचन हुआ। दशहरे पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी के आने और राम राज्याभिषेक की जानकारी भी दी गई। पढ़ें पूरी खबर।
 

हुडा ग्राऊंड में श्री भारतीय कला केंद्र की रामलीला के दौरान कुंभकर्ण वध, मेघनाद वध, अहिरावण प्रसंग, राम-रावण युद्ध मंचन हुआ ।

दशहरा पर्व पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी शिरकत करेंगे उसके बाद राज्यभिषेक भी किया जाएगा-विनोद मंगला।

नरवाना, 19 अक्तूबर नरेंद्र जेठी

हुडा ग्राऊंड में श्री भारतीय कला केंद्र द्वारा करवाई जा रही रामलीला के दौरान कुंभकर्ण वध, मेघनाद वध, अहिरावण प्रसंग और राम-रावण युद्ध की लीला का मंचन किया गया। इस मौके पर मुख्यतिथि के तौर पर अश्वनी गर्ग बडनपुर, सुरेंद्र दाता वाला, प्रणव आर्य, जयभगवान अत्री, नरेंद्र गर्ग ने शिरकत की उनका कला केंद्र के सदस्यों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

इस  पर श्री भारतीय कला केंद्र के संस्थापक रामकुमार गर्ग, रामनिवास जैन, सरपरस्त ज्ञाना राम शर्मा, शशिकांत शर्मा, तेजपाल शर्मा, राम अवतार, प्रमोद सिंगला, विनोद मंगला, अनिल गुप्ता, सुभाष, हरीश गुप्ता, अनिल शर्मा, देवेंद्र शर्मा पुजारी, अजय गोयल, अनिल मित्तल, अनुराग शर्मा, सुशील गोयल, राकेश शर्मा के अलावा काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। विनोद मंगला ने बताया कि दशहरा पर्व पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी शिरकत करेंगे उसके बाद राज्यभिषेक भी किया जाएगा।

मुख्य पात्रों में राम की भूमिका ऋ षभ वर्मा, लक्ष्मण की लोकेश मित्तल, रावण कमल मोयल ने निभाई। आज की रामलीला मचन में कलाकारों ने अपने अभिनय के माध्यम से दर्शकों के सामने रामायण के इन प्रमुख प्रसंगों को जीवंत कर दिया। मंच संचालन कर रहे केंद्र के महासचिव विनोद मंगला ने बताया कि मंचन के दौरान दिखाया गया कि कुंभकर्ण वध की आशंका और लगातार मिल रही पराजय से रावण व्याकुल होकर अपने महल में इधर-उधर घूमता है।

इसके बाद कुंभकर्ण को समय से पहले नींद से जगाया जाता है। रावण उसे युद्ध में घटित घटनाओं की जानकारी देकर युद्ध की कमान सौंपता है। इसके बाद श्रीराम अपनी सेना के साथ युद्धभूमि की ओर प्रस्थान करते हैंए जहां भीषण युद्ध के दौरान श्रीराम कुंभकर्ण का वध कर देते हैं। कुंभकर्ण के वध का समाचार सुनकर रावण विचलित हो जाता है और मेघनाद को युद्ध की जिम्मेदारी सौंपता है। वहींए सुलोचना से संबंधित प्रसंग का भी मंचन किया गया। दूसरी ओर रामदल में लक्ष्मण को युद्ध की कमान सौंपी जाती है।

इसके बाद लक्ष्मण और मेघनाद के बीच मायावी युद्ध होता हैए जिसमें लक्ष्मण मेघनाद का वध कर देते हैं। मेघनाद की मृत्यु का समाचार सुनकर रावण शोक और क्रोध से भर उठता है। रामलीला में अहिरावण प्रसंग के अंतर्गत अहिरावण द्वारा श्रीराम और लक्ष्मण को पाताल लोक ले जाने की लीला दिखाई गई। पाताल लोक में श्रीराम और अहिरावण से जुड़े दृश्यों का मंचन किया गया। इसके बाद राम.रावण युद्ध का दृश्य प्रस्तुत किया गयाए जिसमें दोनों पक्षों के बीच भीषण युद्ध होता है। अंत में श्रीराम द्वारा रावण का वध किए जाने के साथ ही अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश दिया गया। रामलीला के इन प्रसंगों ने दर्शकों को भगवान श्रीराम के पराक्रम, साहस और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।