नरवाना रामलीला: कृष्ण बेदी ने किया शुभारंभ, 20 को दशहरा
नरवाना की पुरानी अनाज लोहा मंडी में रामलीला का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने किया। 20 अक्टूबर को दशहरा उत्सव में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले जलेंगे।
Oct 18, 2026, 15:12 IST
श्री रामा भारतीय कला केंद्र की पुरानी अनाज लोहा मंडी में रामलीला बतौर मुख्यतिथि पहुंचे कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी पूरा जीवन ही रामायाण के अंदर जीवंत है-कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी आज हर माता पिता कल्पना करते हैं कि मेरे पुत्र भगवान राम जैसा हो-कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी भगवान राम के जीवन से जुड़ी सभी घटनाओं केा अपने जीवन में उतार लेना चाहिए-कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी । [नरवाना, 18](https://www.google.com/maps/search/%E0%A4%A8%E0%A4%B0%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A4%BE,+18?entry=gmail&source=g) अक्तूबर (विनय जेठी) श्री रामा भारतीय कला केंद्र के द्वारा पुरानी अनाज लोहा मंडी में करवाए जा रहे रामलीला मंचन के दौरान आज यहां मुख्यतिथि के तौर पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी व विशिष्ट अतिथि के तौर पर लायंस क्लब के प्रधान गौरव गर्ग बडनपुर व सत्यप्रकाश सैनी ने शिरकत की। उन्होंने रिबन काटकर लीला का शुभारंभ करवाया। मंच संचालन शैलेंद्र मोहन गर्ग ने किया। लीला के शुभारंभ से पहले भगवान की आरती का गुणगान कलाकारों द्वारा किया गया। इस मौके पर प्रधान भारत भूषण गर्ग, संरक्षक सुशील कौशिक एडवोकेट, हंसराज समैण, दिनेश गोयल, ईश्वर गोयल, वीरेंद्र नैन, मंजीत गौरा, प्रेम अरोड़ा, जगदीश पांचाल, संजय रोहिल्ला, असीम राणा, खचांजी लाल बाता जोगेंद्र शर्मा, राहुल सिंगला, सत्यवान गोस्वामी, विनोद चितारा, डीपी रायका, ललित, एडवोकेट सचिन कौशिक, धर्मबीर गोयल, अजय बिट्टू, संजय चौधरी व सुरेश मित्तल, राकेश भनवाला, विकास मित्तल, अरविंद गर्ग के अलावा दुर्गेश गोयल, आशीष सान्याल, मीडिया प्रभारी हिमांशु गोयल के अलावा काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि पूरा जीवन ही रामायाण के अंदर जीवंत है। इस बात का किसी के पास आंकलन नहीं है कि इस रामायण जैसे महान ग्रंथ की रचना कब हुई लेकिन आज सैंकड़ों हजारों साल के बाद भी वह जीवंत है। आज हर माता पिता कल्पना करते हैं कि मेरे पुत्र भगवान राम जैसा हो। इसलिए भगवान राम के जीवन से जुड़ी सभी घटनाओं केा अपने जीवन में उतार लेना चाहिए। मंचन के दौरान दिखाया गया कि भिलनी भगवान के आने का इंतजार करती है और भजनों का गुणगान करती है। वहां भगवान राम व लक्ष्मण पहुंच जाते हैं और उन पर बीती हुई बातों को बताते हैं। इसी बीच भगवान राम भिलनी के झूठे बेर भी खा लेते हंै लेकिन लक्ष्मण उन्हें खाने से मना कर देते हैं। बाद में भिलनीउन्हें आगे का रास्ता बता देती है। आगे के दृश्यों में दिखाया जाता है कि रावण अशोक वाटिका में आकर सीता को बहलाने की कोशिश करता है लेकिन सीता रावण की किसी भी बात को मानने के लिए तैयार नहीं होती। उसके बाद क्रोध में आकर रावण तलवार से उस पर वार करता है, इतने में वहां मौजूद त्रिजटा उसे रोक देती है। अशोक वाटिका में ही सीता परेशान होकर अपने आप को खत्म करने का प्रयास करने लगती है, तभी वहां हनुमान पहुंच जाता है और सीता और हनुमान के बीच बड़ा संवाद चलता है। क्योंकि सीता हनुमान पर एक बार में विश्वास नहीं करती। जब हनुमान राम द्वारा दिया हुआ आभूषण दिखाता है तो सीता मान जाती है। उसके बाद हनुमान वाटिका में लगे फ ल तोडकर खाने लगता है और वाटिका को तहस नहस कर देता है। जम्बू माली द्वारा हनुमान को भगाने की कोशिश की जाती है लेकिन हनुमान उसे घायल कर देता है। फि र जम्बू माली यह सारा वृतांत रावण को सुना देता है। रावण अपने पुत्र अक्षय कुमार को उसे पकडऩे के लिए सेना सहित भेज देता है। लेकिन हनुमान द्वारा अक्षय कुमार का वद्य कर दिया जाता है। फिर जम्बू माली यह समाचार रावण को देता है। इससे रावण दुखी होता है और बाद में मेघनाथ को भेजा देता है। मेद्यनाथ उसे बंधी बनाकर ले आता है।
हनुमान को रावण के सामने पेश कर देता है। मंचन में राम की भूमिका अमन वर्मा, लक्षमण की भूमिका रामप्रकाश, सीता की भूमिका प्रिंस धीमान, हनुमान की भूमिका मंजीत गौरा, भिलनी की भूमिका शमशेर गोस्वामी, रावण की भूमिका प्रेम अरोड़ा, मेघनाथ की ने भूमिका राकेश भनवाला ने निभाई। एसडी महिला महाविद्यालय परिसर में 20 को मनेगा दशहरा उत्सव-प्रधान श्री रामा भारतीय कला केंद्र के प्रधान भारत भूषण गर्ग ने कहा कि 20 अक्टूबर को एसडी महिला महाविद्यालय परिसर में दशहरा उत्सव मनाया जाएगा। दोपहर बाद वहां कार्यक्रम शुरु हो जाएगा और अच्छे से अच्छे रामलीला के दृश्य वहां दिखाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पहली बार ऐसा होगा कि अकेले रावण ही नहीं उसके साथ कुंभकर्ण, मेघनाथ के भी पुतलों का दहन किया जाएगा। शहर के सभी लोगों से अपील है कि वह दशहरे महोत्सव के दौरान ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएं।