{"vars":{"id": "91925:5179"}}

नरवाना रामलीला: राम वनवास देख भावुक हुए दर्शक

नरवाना रामलीला में हुडा ग्राउंड पर राम वनवास, कैकेयी-मंथरा संवाद और दशरथ के दो वरदानों का मंचन हुआ। पार्थ शर्मा बने श्रीराम। जानिए कैसे भावुक हुआ पूरा माहौल।
 

श्री भारतीय कला केंद्र की रामलीला को देखने के लिए लोगों की भीड से खचाखच भरा हुडा ग्राउंड

मंचन में राम वनवास के दृश्य दिखाए जिससमें कैकेयी-मंथरा संवाद, राजा दशरथ से दो वरदान मांगने,

श्रीराम के वन जाने के निर्णय और परिवार से विदाई लेने सहित कई महत्वपूर्ण दृश्यों को भी मंच पर दिखाया गया।

दृश्यों के माध्यम से भगवान श्रीराम के त्याग, मर्यादा और परिवार के प्रति कर्तव्य को दर्शाया गया।

नरवाना, 13 अक्तूबर (विनय जेठी)

हुडा ग्राउंड में श्री भारतीय कला केंद्र द्वारा करवाये जा रहे रामलीला मंचन में राम वनवास के दृश्य दिखाए गए। इस दौरान कैकेयी-मंथरा संवाद, राजा दशरथ से दो वरदान मांगने, श्रीराम के वन जाने के निर्णय और परिवार से विदाई लेने सहित कई महत्वपूर्ण दृश्यों को भी मंच पर दिखाया गया। इन दृश्यों के माध्यम से भगवान श्रीराम के त्याग, मर्यादा और परिवार के प्रति कर्तव्य को दर्शाया गया।

हुडा ग्राउंड में चल रहे रामलीला मंचन के दौरान हजारों की संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने उपस्थिति दर्ज करवाई। लीला को देखने के लिए लोगों की भीड खचाखच भरी हुई थी।

लीला में मुख्यतिथि के तौर पर बलराज गर्ग, बलविंद्र धीमान, रमेश वर्मा, अमित गोयल ने शिरकत की। मंगत राम गर्ग व रिपन गर्ग ने राम रसोई का शुभारंभ का शुभारंभ किया। महाराजा दशरथ की भूमिका पंडित देवेंद्र पुजारी, माता कैकेयी हरीश गुप्ता, मंथरा अजय, माता कौशल्या अनुराग शर्मा, माता सुमित्रा अजय,श्री राम पार्थ शर्मा, लक्ष्मण लोकेश मित्तल, माता सीता सरवन नायक, उर्मिला पीयूष मित्तल व सुमंत की भूमिका में कुलदीप वर्मा नजर आए।

इस मौके पर श्री भारतीय कला केंद्र के संस्थापक रामकुमार गर्ग, रामनिवास जैन, सरपरस्त ज्ञाना राम शर्मा, शशिकांत शर्मा, तेजपाल शर्मा, रामअवतार, प्रमोद सिंगला, विनोद मंगला, अनिल गुप्ता, सुभाष, हरीश गुप्ता, अनिल शर्मा, देवेंद्र शर्मा पुजारी, अजय गोयल, अनिल मित्तल, अनुराग शर्मा, सुशील गोयल, राकेश शर्मा के अलावा काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। रामलीला के इस प्रसंग की शुरुआत कैकेयी-मंथरा संवाद से हुआ ।

इसमें मंथरा कैकेयी से संवाद करती नजर आई। इसके बाद महाराजा दशरथ कोप भवन में कैकेयी के पास पहुंचेंगे, जहां कैकेयी उनसे अपने दो वरदान मांगें। इन वरदानों के चलते राम वनवास के प्रसंग को आगे बढ़ाया गया। इसके बाद श्रीराम का कैकेयी के पास पहुंचने का दृश्य दिखाया गया। अगले दृश्य में श्रीराम और माता सीता कौशल्या महल में माता कौशल्या के पास गयी। इसी दौरान लक्ष्मण क्रोधित होकर वहां आएं और माता सुमित्रा भी वहां पहुंची श्रीराम माता कौशल्या और माता सुमित्रा से वन जाने की आज्ञा ली। वहीं, लक्ष्मण उर्मिला महल में जाकर माता उर्मिला से आज्ञा ली। रामलीला में आगे दिखाया गया कि माता कैकेयी से श्रीराम और लक्ष्मण के वनवासी वस्त्र धारण कर लेते हैं।