{"vars":{"id": "91925:5179"}}

नरवाना स्केटिंग प्रतियोगिता: जानिए कौन-कौन बने विजेता

नरवाना में 15वीं जिला स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। क्वाड और इनलाइन स्पीड में किन खिलाड़ियों ने बाजी मारी? जानें पूरी खबर।
 

15 वीं जिला स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में अग्रिमा, वान्या, सुनंदिनी, नित्या, सादिक, प्रतीक, मोहित ने मारी बाजी

नरवाना, 18 अक्टूबर—विनय जेठी—

जिला उपायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा एवं दीवान बाल कृष्ण उपप्रधान के मार्गदर्शन में 15वीं जिला स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता डी.बी.के. इंटरनेशनल स्कूल नरवाना के रिंक में आयोजित की गई। अधिक जानकारी देते हुए जिला सचिव सुनील छाबड़ा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न आयु वर्ग के लड़कों एवं लड़कियों ने क्वाड व इनलाइन स्पीड में भाग लेते हुए अपना दम-खम दिखाया। वेदांता स्कूल के डायरेक्टर प्रदीप नैन ने सीटी बजाकर शुभारंभ किया। क्वाड प्रतियोगिता में 4 से 6 आयु वर्ग में जश्न प्रथम, 6 से 8 आयु वर्ग में अधिराज प्रथम, दैविक द्वितीय, सतेंदर तृतीय स्थान पर रहे। 8 से 10 आयु वर्ग में आर्यवीर प्रथम, हृतिक द्वितीय, नवल तृतीय स्थान पर रहे। 12 से 15 आयु वर्ग में केशव व  15-18 आयु वर्ग मे ध्रुव दत्त प्रथम स्थान पर रहे। इनलाइन में 6 से 8 आयु वर्ग में सादिक जांगड़ा प्रथम, विहान द्वितीय, 8 से 10 आयु वर्ग में रेयांश नैन प्रथम, रियांश गोयल द्वितीय, लवीश कुमार तृतीय स्थान पर रहे। 10 से 12 आयु वर्ग में दिव्यांश प्रथम, मिहान द्वितीय व विराज तृतीय स्थान पर रहे। 12 से 15 आयु वर्ग में प्रतीक प्रथम, युग द्वितीय और विवान तृतीय स्थान पर रहे। 15 से 18 आयु वर्ग में मोहित विजेता रहे। लड़कियों में 8 से 10 आयु वर्ग वान्या जांगड़ा प्रथम, 12 से 15 आयु वर्ग सुनंदिनी प्रथम, नित्या द्वितीय, 18 आयु वर्ग इनलाइन में राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुकी अग्रिमा प्रथम रही। इस मौके पर मुख्यतिथि डॉ. राजेश गुप्ता फिजियोथेरापिस्ट ने सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया व बच्चों को भविष्य में अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। इस प्रतियोगिता को सफल बनाने पर अमरजीत कोच, सिमरन कोच व हिसार से आए रोहित कोच का धन्यवाद व्यक्त किया गया। इस मौके पर प्रदीप नैन डायरैक्टर वेदांता स्कूल, भूपेन्द्र जींद व अभिभावकों ने बच्चों का हौसला बढ़ाया। प्रतियोगिता के सफल समापन पर जिला सचिव सुनील छाबडा ने सभी स्केटर्स, डी.बी.के. स्कूल मैनेजमेंट, कोच व अभिभावकों का धन्यवाद व्यक्त किया।