{"vars":{"id": "91925:5179"}}

नरवाना SD महिला कॉलेज: छात्राओं को मिली खास जानकारी

नरवाना के एसडी महिला महाविद्यालय में छात्राओं को वित्तीय साक्षरता, सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। जानिए विशेषज्ञों ने क्या बताया।
 

एसडी महिला महाविद्यालय में वित्तीय साक्षरता एवं सरकारी योजनाओं पर जागरूकता कार्यक्रम

नरवाना, 14 अक्तूबर नरेंद्र जेठी

एस.डी. महिला महाविद्यालय नरवाना में महिला प्रकोष्ठ , आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ , एवं करियर गाइडेंस सेल के संयुक्त तत्वावधान में वित्तीय साक्षरता, बैंकिंग प्रणाली तथा सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ अनिता छाबड़ा ,रेखा कोहली,रुक्मिणी ,सुमन गर्ग सहित स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।इस कार्यक्रम के सफल आयोजन पर संस्था के प्रधान सुरेश सिंघल, उपप्रधान राजकुमार गोयल, महासचिव जियालाल गोयल  ने बधाई दी।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को वित्तीय मामलों की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना, सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनने के लिए प्रेरित करना था। धर्मेंद्र कुमार कथूरिया, वित्तीय शिक्षा प्रशिक्षक एवं कार्यक्रम के विशेषज्ञ वक्ता। कार्यक्रम में  विशेष अतिथि के रूप में फाइनेंशियल एजुकेशन ट्रेनर धर्मेंद्र कुमार कथूरिया उपस्थित रहे। उन्होंने छात्राओं को बैंकिंग प्रणाली की कार्यप्रणाली, बैंक खातों के महत्व, बचत की आदत, वित्तीय नियोजन तथा बैंकिंग सेवाओं के उचित उपयोग के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

उन्होंने समझाया कि वित्तीय साक्षरता केवल धन कमाने या बचत करने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें धन का सही प्रबंधन, भविष्य की आवश्यकताओं के लिए योजना बनाना तथा आर्थिक निर्णय सोच-समझकर लेना भी शामिल है। कथूरिया ने छात्राओं को डिजिटल बैंकिंग के बढ़ते महत्व से भी अवगत कराया। उन्होंने ऑनलाइन लेन-देन करते समय सावधानी बरतने, बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी सुरक्षित रखने तथा किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओ टी पी ,पिन या पासवर्ड साझा न करने जैसे महत्वपूर्ण सुरक्षा उपायों पर बल दिया। उन्होंने छात्राओं को बैंकिंग सेवाओं का उपयोग करते समय सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की स्थिति में संबंधित बैंक से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने पीपीएफ,प्रधानमंत्री जन जन योजना ,के बारे में जानकारी दी।उनके मार्गदर्शन का उद्देश्य छात्राओं में सुरक्षित एवं जिम्मेदार वित्तीय व्यवहार विकसित करना था।

इस अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक, सच्चा खेड़ा से पधारे डॉ. पी. के. भारद्वाज ने छात्राओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं तथा बैंकिंग सेवाओं के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा विभिन्न वर्गों के सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएँ संचालित की जाती हैं। इन योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए उनकी पात्रता, आवश्यक दस्तावेजों, आवेदन प्रक्रिया तथा संबंधित बैंक या सरकारी विभाग से मिलने वाली जानकारी को समझना आवश्यक है। डॉ. भारद्वाज ने छात्राओं को बैंकिंग सेवाओं के माध्यम से उपलब्ध सुविधाओं के प्रति जागरूक करते हुए सरकारी योजनाओं की जानकारी अपने परिवार एवं समुदाय तक पहुँचाने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने इस बात पर बल दिया कि जागरूकता के अभाव में कई बार पात्र व्यक्ति उपलब्ध सुविधाओं का लाभ नहीं उठा पाते। इसलिए सरकारी योजनाओं की सही जानकारी प्राप्त करना तथा उसे दूसरों तक पहुँचाना सामाजिक जिम्मेदारी का महत्वपूर्ण हिस्सा है। कार्यक्रम के दौरान वित्तीय जागरूकता को महिला सशक्तिकरण से जोड़ते हुए बताया गया कि आर्थिक मामलों की समझ महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने तथा उन्हें अपने भविष्य से जुड़े निर्णय लेने में सक्षम बनाने में सहायक होती है।

छात्राओं को प्रेरित किया गया कि वे बचत, बैंकिंग सेवाओं, डिजिटल लेन-देन और सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करें तथा अपने दैनिक जीवन में वित्तीय अनुशासन को अपनाएँ। सेवा संकल्प अभियान की प्रभारी डॉ. शालू सचदेवा ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि छात्राओं को शिक्षित करने के साथ-साथ उन्हें व्यावहारिक जीवन से जुड़ी जानकारियाँ प्रदान करना भी आवश्यक है।

वित्तीय साक्षरता और सरकारी योजनाओं की जानकारी छात्राओं को अपने अधिकारों, अवसरों एवं जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाती है। उन्होंने इस प्रकार के कार्यक्रमों को छात्राओं के सर्वांगीण विकास तथा समाज में जागरूकता फैलाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास बताया।  आई क्यू ए एसी प्रभारी डॉ. नयनदीप ने कहा कि महाविद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ जीवनोपयोगी ज्ञान प्रदान करने वाले कार्यक्रमों का आयोजन भी महत्वपूर्ण है।

ऐसे कार्यक्रम छात्राओं के ज्ञान एवं कौशल में वृद्धि करते हैं तथा उन्हें बदलते सामाजिक और आर्थिक परिवेश के अनुरूप तैयार करने में सहायता प्रदान करते हैं। करियर गाइडेंस सेल की प्रभारी श्रीमती मधु शर्मा ने छात्राओं के करियर निर्माण एवं आत्मनिर्भरता के संदर्भ में वित्तीय ज्ञान की उपयोगिता पर बल दिया। उन्होंने बताया कि करियर विकास के लिए शैक्षणिक योग्यता के साथ-साथ आर्थिक जागरूकता, निर्णय लेने की क्षमता और भविष्य की योजना बनाना भी आवश्यक है।

उन्होंने छात्राओं को उपलब्ध शैक्षणिक एवं रोजगार संबंधी अवसरों की जानकारी प्राप्त करने तथा अपने कौशल का विकास करने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अंजना लोहान के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम ने छात्राओं को वित्तीय साक्षरता, सुरक्षित बैंकिंग व्यवहार, सरकारी योजनाओं तथा करियर विकास के महत्व से परिचित कराने का प्रयास किया।

कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि सही जानकारी व्यक्ति को जागरूक बनाती है, जागरूकता आत्मविश्वास बढ़ाती है और आत्मविश्वास आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढऩे की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम का मूल संदेश यह रहा कि शिक्षित बनें, सशक्त बनें और उन्नति के शिखर तक पहुँचें। यह पहल छात्राओं को वित्तीय रूप से जागरूक, सामाजिक रूप से जिम्मेदार तथा भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए सक्षम बनाने की दिशा में एक सार्थक प्रयास रही।