{"vars":{"id": "91925:5179"}}

श्री भारतीय कला केंद्र द्वारा रामलीला मंचन को लेकर तैयारियां पूरी, तैयारियों को अंतिम रूप दिए जाने को लेकर कला केंद्र के पदाधिकारी, सदस्य व कलाकार मंगलवार को मंच पर हुए एकत्रित

श्री भारतीय कला केंद्र द्वारा रामलीला मंचन को लेकर तैयारियां पूरी, तैयारियों को अंतिम रूप दिए जाने को लेकर कला केंद्र के पदाधिकारी, सदस्य व कलाकार मंगलवार को मंच पर हुए एकत्रित
 

नरवाना, 7 अक्तूबर (विनय जेठी)  श्री भारतीय कला केंद्र द्वारा रामलीला मंचन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। इसी तैयारियों को अंतिम रूप दिए जाने को लेकर कला केंद्र के पदाधिकारी, सदस्य व कलाकार मंगलवार को मंच पर एकत्रित हुए। उसके बाद वह मीडिया से रूबरू हुए। मीडिया से रूबरू होने के दौरान केंद्र प्रधान कुलदीप सिंगला बडनपुर व महासचिव विनोद मंगला ने बताया कि 8 अक्तूबर को एसडी महिला कालेज की छात्राओं द्वारा राजा हरीशचंद्र का तीन घंटे का सांग प्रस्तुत किया जाएगा। उसके बाद अगले दिन 9 अक्टूबर से श्रवण कुमार के ड्रामे के साथ लीला शुरु होगा।

उन्होंने बताया कि 8 अक्तूबर को मुख्यतिथि के तौर दादा डाडली खेड़ा के महंत सिद्वेश्वर यति महाराज शिरकत करेंगे। उसके बाद अगले दिन मुख्यतिथि के तौर पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी पहुंचेगे। दोनों पदाधिकारियों ने बताया कि इस बार लीला में खास बात जो देखने वाली है वह यह है कि मंच पर पात्र दिखाने वालों में ज्यादातर पिता-पुत्रों की जोडि?ां हैं। ऐसी तकरीबन 4 जोडि?ां हैं, जो मंच पर किसी ना किसी अभिनय को प्रस्तुत करेंगे। आगामी दिनों में निर्धारित रूपरेखा के अनुसार रोजाना भगवान राम के जीवन से जुड़ी घटनाओं पर आधारित लीलाएं दिखाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि केंद्र द्वारा हुडा ग्राऊंड पिछले साल से रामलीला का मंचन शुरू किया गया। अबकी बार पिछले साल से भी बेहतर रामलीला का मंचन करने के लिए केंद्र तैयार है। उन्होंने यह भी बताया कि राम विवाह वाले दिन उनकी बारात को बेहतर तरीके से निकाला जाएगा। इसी के साथ राम की रसोई भी 8 अक्टूबर से ही शुरु हो जाएगी। प्रधान ने बताया कि सभी कलाकार पिछले दो महीने से रिहर्सल कर रहे हैं और बेहतर से बेहतर श्री रामलीला का मंचन करने के लिए सभी कलाकार तैयार हो चुके हैं।

रामलीला 9 से शुरू होने के बाद 19 तक जारी रहेगी। दशहरे के पावन अवसर पर रामलीला के मुख्य सीन भगवान श्री रामचंद्र का राजतिलक दिखाया जाएगा तथा संध्या के समय रावण दहन दिखाया जाएगा। इस बार रामलीला में माता और बहनों की बैठने की बेहतर व्यवस्था करवाई जाएगी। इस मौके पर श्री भारतीय कला केंद्र के संस्थापक रामकुमार गर्ग, रामनिवास जैन, सरपरस्त ज्ञाना राम शर्मा, शशिकांत शर्मा, तेजपाल शर्मा, रामअवतार, प्रमोद सिंगला, विनोद मंगला, अनिल गुप्ता, सुभाष, हरीश गुप्ता, अनिल शर्मा, देवेंद्र शर्मा पुजारी, अजय गोयल, अनिल मित्तल, अनुराग शर्मा, सुशील गोयल, राकेश शर्मा के अलावा काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।