{"vars":{"id": "91925:5179"}}

श्री रामा भारतीय कला केंद्र कलाकारों की फाइनल रिहर्सल पूरी, पुरानी अनाज लोहा मंडी में श्रवण कुमार के ड्रामे के साथ शुरु होगा मंचन

श्री रामा भारतीय कला केंद्र कलाकारों की फाइनल रिहर्सल पूरी, पुरानी अनाज लोहा मंडी में श्रवण कुमार के ड्रामे के साथ शुरु होगा मंचन
 

नरवाना, 8 अक्तूबर (विनय जेठी) श्री रामा भारतीय कला केंद्र के कलाकारों द्वारा रामलीला मंचन को लेकर फाइनल रिहर्सल लगभग पूरी हो चुकी है। बुधवार व गुरुवार की रात को फाइनल रिहर्सल के दौरान दशरथ के दृश्य, पंचवटी, राम जन्म, शूर्पनखा के दृश्यों की रिहर्सल की गई। इनके अलावा जो रामलीला से जुड़े हुए गीत हैं उनको भी संगीतमयी तरीके से गया गया। आज से मंच पर श्रवण कुमार के ड्रामे के साथ लीला का मंचन शुरु किया जाएगा। इसमें दिखाया जाएगा कि किस तरह से मातृ-पितृ भक्त श्रवण कुमार अपने अंधे माता-पिता को तीर्थ यात्राओं पर ले जाता है।

उसके बाद जब उन्हें प्यास लगती है तो श्रवण कुमार उनके लिए साथ लगी नहर से पानी लेने के लिए चला जाता है। उसी समय राजा दशरथ भी वहीं आसपास शिकार कर रहे होते हैं और वह पानी की आवाज को सुनते है, जिससे उन्हें यह लगता है कोई पशु पानी पी रहा है। इसी वजह से वह शब्द भेदी बाण छोड़ देते हैं और वह बाण सीधा श्रवण कुमार को लग जाता है फिर श्रवण कुमार वहीं पर अपने प्राण त्याग देता है।

श्रवण कुमार के ड्रामे में राजा दशरथ की भूमिका में पं.मेहर चंद पुजारी, श्रवण कुमार की भूमिका में सचिन शर्मा व माता पिता की भूमिका में पिता की भूमिका प्रेम आरोड़ा व माता की भूमिका में संदीप जाखड़ नजर आएंगे। कला केंद्र के प्रधान भारत भूषण गर्ग ने रिहर्सल को लेकर बताया कि सभी कलाकार पिछले दो महीने से रिहर्सल में लगे हुए हैं ताकि आने दर्शकों को और ज्यादा अच्छा रामलीला का मंच करके दिखाया जा सके। अबकी बार फिर काफी अच्छे और मंझे हुए कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन लोगों को दिखाया जाएगा। कुछ पुराने और नए कलाकारों को भी मौका दिया गया है।

9 अक्टूबर को श्रवण कुमार के ड्रामे के बाद अगले दिन 10 अक्टूबर को भगवान राम के जन्म की लीला दिखाई जाएगी। शहरवासियों के अपील है कि वह 19 अक्टूबर तक रामलीला का मंचन देखने के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपनी उपस्थिति शहर की पुरानी अनाज लोहा मंडी में दर्ज करवाए। इतना ही नहीं 20 अक्टूबर को दशहरे वाले दिन रावण, कुंभकर्ण व मेघनाथ के पुतलों का दहन एसडी महिला महाविद्यालय के परिसर में किया जाएगा।

दशहरे वाले दिन भी शहर के लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएं। इस मौके पर प्रधान भारत भूषण गर्ग, संरक्षक सुशील कुमार एडवोकेट, हंसराज समैण, मंजीत गौरा, वेद अरोड़ा, प्रेम अरोड़ा, सत्यवान गोस्वामी, अर्जुन गोयल, आशीष सान्याल, सुमित मित्तल, डीपी रायका, शोभराज बागड़ी, निखिल गर्ग, अखिल गर्ग, मीडिया प्रभारी हिमांशु गोयल के अलावा काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।