{"vars":{"id": "91925:5179"}}

वोट चोरी के खिलाफ कैथल में बवाल: सुरजेवाला का चुनाव आयोग पर बड़ा हमला!

कैथल में विधायक आदित्य सुरजेवाला के नेतृत्व में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन। मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और पुतला दहन के पीछे जानें असली वजह!
 

चुनाव में कथित वोट चोरी, धांधली और मतदाता सूची के गंभीर सवालों को लेकर विधायक आदित्य सुरजेवाला के नेतृत्व में कैथल में जोरदार विरोध प्रदर्शन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ हरियाणा शहीद स्मारक से नवग्रह चौंक तक विरोध प्रदर्शन करते हुए चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

कलायत विधायक विकास सहारण ने भी विरोध प्रदर्शन में लिया हिस्सा

कैथल, /28 सितंबर 2026/अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

चुनाव प्रक्रिया में कथित वोट चोरी, धांधली और मतदाता सूची से जुड़े गंभीर सवालों को लेकर आज कैथल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैथल विधायक आदित्य सुरजेवाला के नेतृत्व में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तुरंत इस्तीफे की मांग की।

प्रदर्शन की शुरुआत हरियाणा शहीद स्मारक से हुई और यह नवग्रह चौंक तक मार्च के रूप में आगे बढ़ा और नवग्रह चौंक पर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और चुनाव आयोग पर निष्पक्षता के साथ काम न करने का आरोप लगाया।

प्रदर्शन में विशेष रूप से मौजूद कैथल के विधायक आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि लोकतंत्र की नींव मतदाता सूची की शुद्धता और चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर टिकी होती है। अगर इनमें गड़बड़ी के आरोप सही पाए जाते हैं तो पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े हो जाते हैं।

सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची में अनियमितताएं, डुप्लीकेट एंट्री और अन्य गंभीर खामियां मौजूद हैं, जिनसे वोट चोरी और धांधली की आशंका पैदा हो रही है। उन्होंने चुनाव आयोग से इन मुद्दों की तुरंत और निष्पक्ष जांच की मांग की तथा कहा कि जब तक जनता का भरोसा बहाल नहीं होता, मुख्य चुनाव आयुक्त को पद छोड़ देना चाहिए।

विधायक आदित्य सुरजेवाला ने उन्होंने कहा कि वोट के ढोल की पोल खुल चुकी है। चुनाव आयोग ही चोरी करवा रहा है। सुरजेवाला ने दावा किया कि जून 2025 से लेकर अब तक 13 करोड़ मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काट दिए गए हैं। उन्होंने इस आंकड़े को बेहद चौंकाने वाला बताते हुए कहा कि यह संख्या जर्मनी, फ्रांस और यूनाइटेड किंगडम की पूरी आबादी से भी ज्यादा है तथा अमेरिका की कुल वोटिंग आबादी के लगभग बराबर है।

विधायक आदित्य सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग नौजवानों के वोट काट रहा है, अपने पोर्टल के अंदर हेराफेरी कर रहा है, एसडीएम और तहसीलदार (इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन अधिकारी) के अधिकार छीन रहा है तथा देश के कानून की अवहेलना कर रहा है। उन्होंने पूरी एसआईआर प्रक्रिया को झूठी, छल और कपट से ग्रस्त करार दिया तथा कहा कि चुनाव आयोग अब सत्ताधारी सरकार का पिट्ठू बन चुका है।

प्रदर्शन के दौरान आदित्य सुरजेवाला ने स्पष्ट मांगें रखते हुए कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का तुरंत इस्तीफा और गिरफ्तारी की जाए। चुनाव आयोग को सिरे से भंग कर सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में नई जांच हो। जिन 13 करोड़ वोटरों के नाम काटे गए, उन्हें तुरंत बहाल किया जाए और नई प्रक्रिया शुरू की जाए। धांधली करने वाले चुनाव आयोग के सभी अधिकारियों पर पर्चा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए यह लड़ाई जारी रहेगी।

कलायत विधायक विकास सहारण ने भी प्रदर्शन के दौरान चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी लोकतंत्र के लिए गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि वोट जनता का अधिकार है और किसी भी कीमत पर पात्र मतदाता को उसके अधिकार से वंचित नहीं किया जाना चाहिए।

रामचन्द्र गुर्जर ढाँड ने आरोप लगाया कि आम मतदाताओं को अपने नाम, पते और मतदाता सूची में दर्ज विवरण को लेकर अनेक सवालों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को राजनीतिक दलों और जनता की शिकायतों का स्पष्ट जवाब देना चाहिए।

विरोध प्रदर्शन के बीच कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा विरोधी नारे लगाते हुए नवग्रह चौंक पहुंचे और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। इस अवसर पर सुदीप सुरजेवाला, कांग्रेस लीगल सैल स्टेट कोऑर्डिनेटर एडवोकेट पी एल भारद्वाज, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष जोरा सिंह सिनंद, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन जिला अध्यक्ष कर्मबीर शर्मा खुराना, युवा जिलाध्यक्ष कविश मिड्डा, शहरी ब्लॉक अध्यक्ष रामनिवास मित्तल, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप चहल दिल्लोंवाली, युवा हलका अध्यक्ष अरुण राणा, सुरेंद्र रांझा, सुनील कुंडू रोहेड़ा, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुशीला शर्मा, प्रिज्ञा पाशा जैन, कांग्रेस लीगल सैल जिला अध्यक्ष मुकेश राणा एडवोकेट, जाट धर्मशाला प्रधान रोशन पाड़ला, सुरेश रोड, रामनिवास मेहरा, पवन थरेजा, महेश गोगिया, सोनू सेठ, हाकम सीड़ा, रणधीर शर्मा सांगन, बृजपाल राणा, कृष्ण सिसला, कुलदीप धारीवाल, रामनिवास गिल, जयपाल शर्मा, दर्शन खनौदा, प्रयागराज बालू, बंशी लाल मानस, उषा शर्मा, लख्मी पबनावा, प्यारा सरपंच, रामदिया पुनिया, मुकेश नंबरदार, मोहन शर्मा क्योडक, श्याम साहनी, सुभाष खेड़ी, राजपाल आर्य, जगत पुनिया, जयकिशन मान, विनोद चहल भैनीमाजरा, राजेश पुनिया, हरिओम शर्मा, बिट्टू धीमान, मनीष सिक्का, बलजीत इंदल, अनिल खुरानिया, लक्की ढाँडे, गुरदेव मलिक, टोनी भंडुला, सतनारायण बालू, नफे सिंह जेलर, जयपाल गुर्जर, राजेन्द्र तंवर, दलेल सिंह, विक्की भोला, रणबीर मदूद, परवीन कसान, विजय गर्ग, टेक चन्द, रामफल मोहना, बलविन्द्र सरपंच जसवंती, विशाल बागड़ी सहित अन्य साथी मौजूद रहे।