कैथल दशहरा शोभायात्रा: कैलाश भगत ने दिखाई हरी झंडी
श्री ग्यारह रुद्री शिव मंदिर से निकली श्री गणेश ड्रामेटिक क्लब की भव्य शोभायात्रा, पूर्व चेयरमैन हैफेड कैलाश भगत ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
कैथल। श्री ग्यारह रुद्री शिव मंदिर, चंदाना गेट, कैथल में श्री गणेश ड्रामेटिक क्लब द्वारा दशहरा उत्सव के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा को समाजसेवी एवं पूर्व चेयरमैन हैफेड श्री कैलाश भगत जी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने उत्साह एवं श्रद्धा के साथ भाग लिया।
शोभायात्रा श्री ग्यारह रुद्री शिव मंदिर से प्रारंभ होकर भगत सिंह चौक, पोस्ट ऑफिस, पुरानी अनाज मंडी, छात्रावास रोड, पुराना बस स्टैंड, पेहवा चौक, कमेटी चौक, माता गेट, सीवन गेट, डोगरा गेट, प्रताप गेट और चंदाना गेट सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए श्री रामलीला ग्राउंड पहुंची। यहां बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके पश्चात शोभायात्रा एवं दशहरा उत्सव के कार्यक्रमों के अंतर्गत श्री ग्यारह रुद्री शिव मंदिर में भगवान श्रीराम जी के राजतिलक का आयोजन किया गया।
राजतिलक कार्यक्रम में श्री ग्यारह रुद्री शिव मंदिर के प्रधान श्री विनोद मित्तल, श्री घनश्याम मित्तल तथा मंदिर के अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने भगवान श्रीराम जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा समाज में सत्य, धर्म और सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में क्लब के संरक्षक श्री बहादुर सैनी, प्रधान श्री राज कुमार गोयल, उपप्रधान श्री अशोक सैनी (हेमराज ट्रेडर्स), संचालक श्री सुरेश बिंदलिस, सचिव श्री युधिष्ठिर सैनी, कोषाध्यक्ष श्री मेहर चंद सिंगला, सह-सचिव श्री नन्हा बंसल, योजनाकार श्री सुरेश मित्तल, डायरेक्टर श्री धर्मवीर असिजा, मैनेजर श्री प्रेम चंद सिंगला, मुख्य सलाहकार श्री ऋषिपाल गुप्ता एवं श्री पुनीत चौधरी उपस्थित रहे।