{"vars":{"id": "91925:5179"}}

कैथल सत्याग्रह: वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस का प्रदर्शन

कैथल में कांग्रेस सेवा दल ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर सत्याग्रह किया। आदित्य सुरजेवाला ने चुनाव प्रक्रिया और लोकतंत्र की रक्षा का मुद्दा उठाया।
 
कांग्रेस सेवा दल का प्रदेश स्तरीय सत्याग्रह: वोट चोरी और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर मनमानी करने आरोप लगाते हुए कैथल में सत्याग्रह कैथल विधायक आदित्य सुरजेवाला ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की कैथल/02 अक्टूबर 2026/अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के पावन अवसर पर कांग्रेस सेवा दल ने हरियाणा शहीद स्मारक, कैथल में प्रदेश स्तरीय सत्याग्रह आयोजित किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया में कथित वोट चोरी और इस धांधली का विरोध करना था। कार्यक्रम में कैथल विधायक आदित्य सुरजेवाला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान रघुपति राघव राजा राम का भजन गूंजता रहा, जिससे सत्याग्रह की गांधीवादी भावना और मजबूत हुई। विधायक आदित्य सुरजेवाला ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भावुक और तीखा बयान दिया। उन्होंने कहा कि आज जब हम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मना रहे हैं, तो हमें सिर्फ उनकी मूर्तियों पर फूल चढ़ाकर संतुष्ट नहीं हो जाना चाहिए। गांधी जी ने सत्याग्रह का रास्ता दिखाया था और शास्त्री जी ने ‘जय जवान जय किसान’ का नारा देकर देश को दिशा दी थी। लेकिन आज उसी लोकतंत्र पर खतरा मंडरा रहा है, जिसके लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित किया। उन्होंने कहा कि वोट चोरी और चुनावी धांधली अब कोई अफवाह नहीं रह गई है। पूरे देश में और प्रदेश में जनता देख रही है कि चुनाव की पवित्र प्रक्रिया को कैसे कलंकित किया जा रहा है। और सबसे दुख की बात यह है कि इस धांधली में चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की संलिप्तता के आरोप लग रहे हैं। जब चुनाव आयोग जैसा संवैधानिक संस्थान ही संदेह के घेरे में आ जाए, तो लोकतंत्र की नींव हिल जाती है। आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि —क्या यह वही चुनाव आयोग है जिसे गांधी जी और शास्त्री जी के आदर्शों के अनुरूप निष्पक्ष रहना चाहिए था? क्या मतदाताओं का विश्वास तोड़ने का अधिकार किसी को है? हम कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता आज यहां शहीद स्मारक पर इसलिए खड़े हैं क्योंकि हम चुप नहीं रह सकते। सत्याग्रह सिर्फ इतिहास की किताबों में बंद नहीं रहना चाहिए। आज का सत्याग्रह वोट की रक्षा का सत्याग्रह है, लोकतंत्र की रक्षा का सत्याग्रह है। गांधी जी ने कहा था—‘अन्याय के सामने चुप रहना भी अन्याय है।’ आज हम चुप नहीं रहेंगे। यह सत्याग्रह सिर्फ शुरुआत है। लोकतंत्र की रक्षा के लिए हम अंतिम सांस तक संघर्ष करेंगे। कांग्रेस सेवादल प्रदेश अध्यक्ष पूनम चौहान ने कहा कि गांधी जी का सत्याग्रह हमेशा अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने का प्रतीक रहा है। आज वही सत्याग्रह वोट चोरी और चुनावी धांधली के खिलाफ जारी है। महिला कांग्रेस सेवा दल प्रदेश अध्यक्ष सुनीता शर्मा ने महिलाओं की भागीदारी पर जोर देते हुए कहा कि लोकतंत्र तभी मजबूत होगा जब हर वोट की रक्षा होगी।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामचंद्र गुर्जर ढांड और कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष विक्रम हरिगढ़ किंगन ने कहा कि जब चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर ही सवाल उठने लगें, तो लोकतंत्र खतरे में पड़ जाता है। उन्होंने कांग्रेस सेवा दल के इस सत्याग्रह को सिर्फ विरोध नहीं, बल्कि लोकतंत्र बचाने का आंदोलन बताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, सेवा दल के सदस्य और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। शहीद स्मारक के प्रांगण में शांतिपूर्ण तरीके से सत्याग्रह संपन्न हुआ। कांग्रेस सेवा दल ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन आगे भी जारी रहेगा और प्रदेश के अन्य जिलों में भी इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर मंच पर जिला कांग्रेस सेवादल उपाध्यक्ष जगत सिंह पूनिया, बलवंत कश्यप, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड प्रदेश अध्यक्ष कुलवंत नैन, कांग्रेस लीगल सैल स्टेटकॉर्डिनेटर एडवोकेट पी एल भारद्वाज, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष जोरा सिंह सिनंद, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन जिलाध्यक्ष कर्मबीर शर्मा खुराना, युवा जिलाध्यक्ष कविश मिड्डा, शहरी ब्लॉक अध्यक्ष रामनिवास मित्तल, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप चहल दिल्लोंवाली, सुरेंद्र रांझा, सुनील कुंडू, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुशीला शर्मा, किसान कांग्रेस हलकाध्यक्ष रामफल नौच, प्रिज्ञा पाशा जैन, कांग्रेस लीगल सैल जिलाध्यक्ष मुकेश राणा एडवोकेट, जाट धर्मशाला प्रधान रोशन पाड़ला, सुरेश रोड, रामनिवास मेहरा, पवन थरेजा, महेश गोगिया, सोनू सेठ, हाकम सीड़ा, रणधीर शर्मा सांगन, बृजपाल राणा, कृष्ण सिसला, कुलदीप धारीवाल, रामनिवास गिल, जयपाल शर्मा, दर्शन खनौदा, प्रयागराज बालू, बंशी लाल मानस, उषा शर्मा, लख्मी पबनावा, प्यारा सरपंच, रामदिया पुनिया, मुकेश नंबरदार, मोहन शर्मा क्योडक, श्याम साहनी, सुभाष खेड़ी, राजपाल आर्य, जगत पुनिया, जयकिशन मान, विनोद चहल भैनीमाजरा, राजेश पुनिया, हरिओम शर्मा, बिट्टू धीमान, मनीष सिक्का, बलजीत इंदल, अनिल खुरानिया, लक्की ढाँडे, गुरदेव मलिक, टोनी भंडुला, सतनारायण बालू, नफे सिंह जेलर, जयपाल गुर्जर, राजेन्द्र तंवर, दलेल सिंह, विक्की भोला, रणबीर मदूद, परवीन कसान, विजय गर्ग, टेक चन्द, रामफल मोहना, बलविन्द्र सरपंच जसवंती, विशाल बागड़ी सहित अन्य साथी भी मौजूद रहे।