{"vars":{"id": "91925:5179"}}

कैथल में दिवाली पर भीषण आग! बालकनी से निकाले गए मासूम बच्चे

कैथल के सेक्टर-19 में दिवाली की खुशियों के बीच मकान में भीषण आग लग गई। दूसरी मंजिल पर फंसे बच्चों को पड़ोसियों ने बालकनी से निकाला, जानिए कैसे टला बड़ा हादसा।
 
कैथल: सेक्टर-19 में मकान के स्टोर रूम में लगी भीषण आग, पड़ोसियों ने बचाई मासूमों की जान दीपावली के दौरान सेक्टर-19 में हादसा, 1.5 से 2 लाख रुपये का सामान जलकर राख स्टोर रूम में रखा सिलेंडर खाली होने से टला बड़ा धमाका, दमकल टीम ने पाया काबू तरसेम सिंह, कैथल: दीपावली की खुशियों के बीच कैथल के सेक्टर-19 में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मकान की दूसरी मंजिल स्थित स्टोर रूम में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की ऊंची लपटों और धुएं के गुबार ने पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया। मकान से भारी धुआं उठता देख पड़ोसियों ने तुरंत मदद के लिए कदम बढ़ाया। ऊपर की मंजिल पर किराएदार का परिवार और बच्चे फंसे हुए थे। पड़ोसियों ने अदम्य साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए दूसरी बालकनी और छत के रास्ते मासूम बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। पड़ोसियों की इस मुस्तैदी से एक बड़ा हादसा होने से टल गया। खाली सिलेंडर से टला महा-धमाका मकान की दूसरी मंजिल पर स्थित स्टोर रूम में एक गैस सिलेंडर रखा हुआ था। दमकल केंद्र इंचार्ज नरेश कुमार ने बताया कि गनीमत यह रही कि सिलेंडर खाली था। यदि सिलेंडर भरा होता तो बड़ा विस्फोट हो सकता था, जिससे आसपास के मकानों को भी नुकसान पहुंच सकता था।
लाखों का नुकसान, कागजात भी जले गृहस्वामी सौरभ के अनुसार आग की चपेट में आने से एयर कंडीशनर (AC), पंखे, सिलाई मशीन, कपड़े और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज पूरी तरह जलकर राख हो गए। पीड़ित परिवार का अनुमान है कि इस अग्निकांड में लगभग 1.5 से 2 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। दमकल विभाग ने पाया काबू घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। फिलहाल दमकल विभाग और स्थानीय प्रशासन द्वारा आग लगने के सटीक कारणों और कुल नुकसान का आकलन किया जा रहा है।