कलायत हाईवे हादसा: मेथेनॉल टैंकर में धमाका, चालक की मौत
कलायत के गांव शिमला के पास चंडीगढ़-हिसार नेशनल हाईवे पर मेथेनॉल टैंकर और धान से लदे ट्रक की टक्कर से भीषण आग लग गई। हादसे में चालक पीरा राम की मौत हो गई।
Oct 30, 2026, 17:42 IST
चंडीगढ़-हिसार नेशनल हाईवे पर दिल दहला देने वाला हादसा: मेथेनॉल टैंकर में जोरदार धमाका, जिंदा जला ड्राइवर कलायत(तरसेम सिंह) कलायत में गांव शिमला के पास चंडीगढ़-हिसार राष्ट्रीय मार्ग पर बड़ा सडक़ हादसा हो गया। इसमें मेथनाल से भरे टेंकर मेंं ब्लास्ट हो गया और केबिन में फंसे राजस्थान के जिला जलोर गांव सांगरवास निवासी पीरा राम (38) की जिंदा जलकर मौत हो गई। मेथनॉल से भरे टैंकर और धान से लदे ट्रक की टक्कर के कारण यह हादसा हुआ। इससे पहले टेंकर मेंं फंसा चालक खुद को संभाल पाता आग के भीषण गोलों में वाहन तबदील हो गया। थाना प्रभारी रणदीप सिंह ने बताया कि वीरवार रात्रि करीब साढ़े दस बजे इस हादसे की सूचना डायल 112 के माध्यम से मिली। उन्होंने बताया कि मेथनॉल से भरा टैंकर गुजराज राज्य के कांडला से अंबाला की तरफ जा रहा था। इसी दौरान गांव शिमला के पास चीका की तरफ जा रहे धान से भरे ट्रक का चालक टायर की हवा चेक कर रहा था। तभी पीछे से आ रहे मेथेनॉल टैंकर की ट्रक से टक्कर हो गई।
टक्कर होते ही टैंकर में जोरदार विस्फोट हुआ। दोनों वाहन आग की लपटों की चपेट मेंं आ गए। इसमेंं धान से भरे ट्रक का फतेहाबाद गांव निवासी चालक गुरविंद्र सिंह बाल-बाल बच गया। हादसा इस कदर भयावह रहा कि दूर तक आग की आग की विकरालता को देखते हुए करीब आधा दर्जन दमकल गाडिय़ों को मौके पर बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर आग की ऊंची लपटों और धुएं के कारण अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। दमकल और पुलिस टीम की तत्परता से आग को फैलने से रोकने में मदद मिली। चालक को बाहर निकलने का नहीं मिला मौका: कलायत थाना प्रभारी रणदीप सिंह ने बताया कि मेथेनॉल से भरे टैंकर और धान के ट्रक की टक्कर के कारण विस्फोट हुआ। जिसके बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। आग इतनी तेज रही कि टैंकर चालक केबिन से बाहर नहीं निकल पाया और अंदर ही झुलसने से उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान राजस्थान राज्य के निवासी पीरा राम के रूप में हुई है। इस संबंध में मृतक के भाई की शिकायत पर कानूनी कार्यवाही अमल मेंं लाई जा रही है।