कलायत में नई गलियां धंसीं, निर्माण सामग्री पर मचा बवाल!
कलायत नगर पालिका द्वारा नव निर्मित गलियों के बुरी तरह टूटने एवं धंसने पर खड़ा हुआ हंगामा
पार्षदों व समाज सेवी संगठनों ने घटिया निर्माण सामग्री की जिला नगर आयुक्त के साथ-साथ नगर पालिका कार्यालय में प्रदर्शनी दिया अल्टीमेटम
कलायत(तरसेम सिंह)
कलायत नगर पालिका के विभिन्न वार्डों में बुरी तरह टूट एवं धंस रही गलियों को लेकर हंगामा खड़ा हो गया है। गलियों के बिगड़ते स्वरूप के कारण पार्षद, समाजसेवी संगठन व आम लोग इस मुद्दे को लेकर बड़े प्रदर्शन की तैयारी मेंं हैं। वार्ड 6 पार्षद प्रदीप राणा की अगुवाई में जन प्रतिनिधियों ने कैथल स्थित जिला नगर आयुक्त कार्यालय, उप मंडल मुख्यालय व स्थानीय नगर पालिका कार्यालय परिसर में निर्माण में प्रयुक्त सामग्री की प्रदर्शनी लगाने की चेतावनी दी है। इस प्रकार गर्माये मामले के बीच प्रदेश सरकार की विभिन्न जांच एजेेंसियां हरकत में हैं। टीमेंं गुपचुप ढंग से बदहाल निर्माण कार्यों की वीडियो-फोटोग्राफी करने में लगी रही। इस कार्यवाही की नगर पालिका अधिकारियों व मीडिया जगत को भनक तक नहंी लगने दी जा रही। पार्षदों व समाज सेवी संगठनों का कहना है कि भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति और एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की सक्रियता के दावों के बीच भ्रष्टाचार का मुद्दा लगातार गहराता जा रहा है। चाहिए तो यह था कि नगर पालिकाओं के कामकाज पर शीर्ष अधिकारी पकड़ को मजबूत बनाते। लेकिन हालात विपरीत हैं। नव निर्मित गलियां व अन्य निर्माण कच्ची मिट्टी की भांति धंस एवं टूट कर बिखर रहे हैं। बाजवूद इसके नगर पालिका के कुछ अधिकारी एंटी करप्शन ब्यूरो और विजिलेंस की कार्रवाई की परवाह किए बिना बैठकों में निरंतर भुगतान करवाने पर जोर देते नजर आ रहे हैं।
गुणवत्ता परखने की बजाए भुगतान में अधिकारियों की ज्यादा रुचि:
दीपावली पर्व अवकाश से पहले भी आनन-फानन में भुगतान की योजना बुनी गई। लेकिन जब पार्षदों ने पारदर्शिता के आधार पर भुगतान पर बल दिया तो अधिकारी-कर्मचारियों से पेमेंट से हाथ पीछे खींच लिए। इसके साथ ही कलायत नगर पालिका में बड़े बजट से खरीद गए विभिन्न तरह के सामान पर भी सवाल उठ रहे हैं। इसके चलते खरीदे गए सामान, उसकी वास्तविक उपयोगिता, गुणवत्ता, कीमत और भुगतान प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच की मांग उठ रही है।
पारदर्शिता से पूरे करवाए जाएंगे कार्य: सचिव
नगर पालिका सचिव पवन शर्मा ने बताया कि निर्माण कार्यों को पारदर्शिता और गतिशीलता के साथ पूरा करवाने के लिए अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है। अधिकारी निरंतर निर्माण कार्यों की देखरेख कर रहे हैं। किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने आने पर संबंधित एजेंसी को नोटिस जारी किया जाता है। पालिका का लक्ष्य मजबूती से निर्माण कार्यों को पूरा करवाना है।
पुराने कंकरीट ब्लाक्स बेचने का हाईप्रोफाइल मामला आया सामने:
पार्षद प्रदीप राणा ने बताया कि वार्ड 6 व 7 में गली निर्माण के नाम पर नगर पालिका की कुछ एजेंसियां बड़े पैमाने पर पुराने कंकरीट ब्लाक्सों को खुर्दबुर्द करने में लगी हैं। हालात इस कदर खराब हैं कि पहले ब्लाक्सों को उखाडक़र बेच दिया जाता है। बाद लंबे समय तक नव निर्माण के नाम पर लोगों को कच्ची गलियों की समस्या का सामना करवााया जाता है। इस हाईप्रोफाइल मामले की सिरे से जांच जरूरी है। क्योंकि ये ब्लाक्स निजी क्षेत्र में मनमाने दामों पर एजेंंसियों द्वारा बेचे जा रहे हैं।