कलायत नगर पालिका में हड़कंप: खाली कुर्सियों की तस्वीर वायरल
कलायत नगर पालिका में खाली कुर्सियों की तस्वीर वायरल होने से हड़कंप मच गया। पार्षद प्रदीप राणा ने कर्मचारियों की गैरहाजिरी, विकास कार्यों और अनियमितताओं पर सवाल उठाए।
Nov 2, 2026, 20:02 IST
कलायत नगर पािलका में अधिकारी-कर्मचारियों की फरलोबाजी के मामले ने पकड़ा रंग सचिव, जेई व कुछ अन्य खाली कुसियों की पार्षद प्रदीप राणा ने पोस्ट की फोटो के बाद हडक़ंप आनन-अफान में पालिका कार्यालय पहुंचे सचिव और कर्मियों की बुलाई आपात बैठक कैथल में एंटी क्रप्शन ब्यूरो की कार्यवाही के चलते जल्दबाजी में विभिन्न तरह के भुगतान की तैयारी में अधिकारी कलायत(तरसेम सिंह) कलायत नगर पालिका में अधिकारियों-कर्मचारियों की कथित फरलोबाजी, एसीबी की कार्यवाही के चलते जल्दबाजी में विभिन्न तरह के भुगतान की गतिविधियों, ठप्प स्ट्रीट, पार्कों की बिगड़ी स्थिति, निर्माण कार्यों मेंं कथित धांधली व अन्य मामलों को लेेकर खलबली है। मामले ने सोमवार को उस समय रंग पकड़ा जब वार्ड 6 पार्षद प्रदीप राणा ने अचानक दस्तक देते हुए करीब साढ़े नो बजे सचिव पवन शर्मा, जेई अब्दुल वाहब खान व अन्य कर्मियों की खाली कुर्सियों को पोस्ट कर दिया। खाली कुर्सियों की फोटो तेजी से वायरल होने के बाद पालिका कर्मियों में हडक़ंप मच गया। कार्यालय से बाहर मौजूद कर्मियों में अपनी-अपनी कुर्सियों तक पहुंचने के लिए दौड़ शुरू हो गई। हरियाणा दिवस के दूसरे दिन कार्यालय में सामने आई इस स्थिति को लेकर अधिकारियों में भी हैरानी दिखाई दी। मामला शीर्ष अधिकारियों तक पहुंचने के बाद नगर पालिका सचिव पवन शर्मा कार्यालय पहुंचे। सुबह करीब 10 बजे आनन-फानन में पालिका कर्मचारियों की आपात बैठक बुलाई गई। इस बैठक की फोटो वार्ड कमेटी ग्रुप में पोस्ट की गई।बैठक में नगर पालिका के कामकाज और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। खाली कुर्सियों से लेकर विकास कार्यों तक बैठक में उठे कई मुद्दे: आपात बैठक में खराब स्ट्रीट लाइट, निर्माण कार्य, पार्कों की व्यवस्था और अन्य जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। सचिव ने स्पष्ट किया कि विभागीय कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने दायित्वों के प्रति गंभीर रहने की हिदायत दी गई। नगर पालिका कार्यालय में कर्मचारियों की उपस्थिति और कामकाज को लेकर उठे सवालों ने एक बार फिर सरकारी कार्यालयों में जवाबदेही की व्यवस्था पर बहस छेड़ दी है। अतिरिक्त प्रभार के नाम पर कार्य करने में रुचि नहीं ले रहे अधिकारी: वार्ड 6 पार्षद प्रदीप राणा ने कहा कि नगर पालिका कार्यालय में अक्सर सचिव सहित कुछ कर्मियों की फरलोबाजी देखने को मिलती है। एसडीएम के निर्देश के बाद भी अतिरिक्त प्रभार के नाम पर मनमानी जारी है। जनप्रतिनिधियों और आम लोगों को अपने काम करवाने के लिए बार-बार कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते हैं। इसके बावजूद विकास और जनहित से जुड़े कार्य निर्धारित समय पर पूरे नहीं हो पा रहे। उन्होंने कहा कि सरकार की सुशासन नीति को हासिये पर रखने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई जरूरी है। इस मामले में उन्होंने प्रदेश मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय से जवाबदेही तय करने तथा उचित कार्रवाई की मांग की।
अनगिनत गलियों का स्वरूप बिगाडऩे का मामला हुआ पेचीदा: वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप सामुदायिक भवन के साथ लगती शहर की मुख्य गली के निर्माण में भारी अनियमितताओं की शिकायत पर सरकार द्वारा संज्ञान लिया गया है। अनुमानित 40 लाख रुपए बजट की इस गली के निर्माण और एस्टीमेट में की गई चूक की जांच करने के लिए सीएम विंडो प्रतिनिधि कृष्ण कुमार मौके पर पहुंचे। इस दौरान शिकायतकर्ता पार्षद प्रदीप राणा ने बताया कि मुख्य गली के निर्माण में भारी चूक की जा रही है।इससे संबंधित क्षेत्र की दो दर्जन से अधिक गलियों से पानी की निकासी नहीं हो पाएगी। इसलिए लोग गली निर्माण मामले में उच्च स्तर पर कार्यवाही की मांग कर रहे है। इसके साथ ही गली निर्माण के नाम पर मौके से गायब लाखों रुपए बजट के कंक्रीट ब्लॉक की स्थिति स्पष्ट करने की भी मांग की गई। सीएम विंडो प्रतिनिधि द्वारा इस मामले को गंभीर पाए जाने पर फिलहाल समीक्षा करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने पालिका कनिष्ठ अभियंता अब्दुल वहाब खान को आवश्यक निर्देश दिए। डीएमसी कार्यालय भेजी गई है रिपोर्ट: एसडीएम एसडीएम अजय हुड्डा ने कहा कि नगर पालिका कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी के प्रति कोताही तथा जनहित से जुड़े कार्यों की रिपोर्ट डीएमसी कार्यालय को भेजी गई है। उपमंडल स्तर पर समय-समय पर नगर पालिका का निरीक्षण किया जाता रहा है। भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।