न्यूयॉर्क में रोड़ समाज का भव्य स्वागत समारोह 8 नवंबर को
न्यूयॉर्क (USA) में 08 नवम्बर को होगा अखिल भारतीय रोड़ महासभा के अध्यक्ष चौधरी बलकार सिंह जी पूण्डरी एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती नीरजा सिंह जी का भव्य स्वागत समारोह
न्यूयॉर्क (USA)। अखिल भारतीय रोड़ महासभा के अध्यक्ष चौधरी बलकार सिंह जी पूण्डरी एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती नीरजा सिंह जी के न्यूयॉर्क (अमेरिका) आगमन पर 08 नवम्बर 2026 को भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा।
इस विशेष अवसर पर स्वागतकर्ता Minny, Founder & CEO, चौधरी सुरेंद्र सिंह, गाँव सुलतानपुर (करनाल) एवं रोड़ समाज के सम्मानित प्रतिष्ठित सदस्यगण उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन करेंगे।
इस अवसर पर समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं प्रतिष्ठित सदस्य उपस्थित रहेंगे। समारोह का उद्देश्य आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता और रोड़ समाज के पारस्परिक सहयोग की भावना को और मजबूत करना है।
चौधरी बलकार सिंह पूण्डरी कौन हैं?
चौधरी बलकार सिंह पूण्डरी हरियाणा के रोड़ समाज के प्रमुख सामाजिक नेतृत्वकर्ताओं में शामिल हैं। वे अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी रहे हैं और दिसंबर 2025 में चुनाव के माध्यम से अखिल भारतीय रोड़ महासभा के अध्यक्ष चुने गए थे। समाज में एकता, भाईचारे, शिक्षा और युवाओं को आगे बढ़ाने के मुद्दों को लेकर वे सक्रिय हैं।