{"vars":{"id": "91925:5179"}}

Delhi-Karnal Namo Bharat: दिल्ली से करनाल सिर्फ डेढ़ घंटे का सफर, जल्द शुरू होगा काम

ब दिल्ली से करनाल के बीच नमो भारत ट्रेन जल्द ही चलने वाली है। इस दिशा में तैयारियां भी तेजी से आगे बढ़ रही हैं। प्रस्तावित दिल्ली-करनाल नमो भारत कॉरिडोर के लिए मिट्टी परीक्षण और जियोटेक्निकल जांच भी पूरी कर ली गई है।
 

Delhi: अब दिल्ली से करनाल के बीच नमो भारत ट्रेन जल्द ही चलने वाली है। इस दिशा में तैयारियां भी तेजी से आगे बढ़ रही हैं। प्रस्तावित दिल्ली-करनाल नमो भारत कॉरिडोर के लिए मिट्टी परीक्षण और जियोटेक्निकल जांच भी पूरी कर ली गई है।

बता दें कि इस जांच के मद्देनजर अब एलिवेटेड ट्रैक (ऊंचे रेल पुल) और पिलर की नींव की संरचना तय करने में मददगार साबित होगी। इसी के दिशा में अब कॉरिडोर के निर्माण में मिट्टी की प्रकृति, उसकी मजबूती और भार सहने की क्षमता को ध्यान में रख के आगे का काम किया जाएगा। वहींपरियोजना के तहत दिल्ली से करनाल की दिशा में निर्धारित समय पर मशीनों द्वारा जमीन की खुदाई कर मिट्टी के नमूने एकत्रित किए गए थे, फिर इन नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा गया। इस पूरे प्रोसेस के आधार पर इंजीनियर यह तय कर सकेंगे कि अलग-अलग स्थानों पर एलिवेटेड ट्रैक और पिलर की नींव किस तरह की बनाई जानी चाहिए। इससे कॉरिडोर के निर्माण की तकनीकी योजना तैयार करना आसान होगा।

यह कॉरिडोर होगा 136 किलोमीटर लंबा

दिल्ली से करनाल तक प्रस्तावित यह हाईस्पीड रेल कॉरिडोर तकरीबन136 किलोमीटर लंबा होगा। साथ ही आपको बता दें कि यह प्रोजेक्ट सरकार की प्राथमिकता वाली परियोजनाओं में से एक है। जानकारी के अनुसार, नमो भारत ट्रेन का संचालन दिल्ली के सराय काले खां से प्रस्तावित हुआ है। यहां से कॉरिडोर नरेला, कुंडली, सोनीपत, गन्नौर और पानीपत के रास्ते होते हुए करनाल तक पहुंचेगा। इस परियोजना के बाद दिल्ली से करनाल की दूरी सिर्फ डेढ़ घंटे में पूरा होने की उम्मीद है।

परियोजना में करीब 33 हजार करोड़ रुपये खर्च

रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) की इस परियोजना पर करीब 33 हजार करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसके अंदर हरियाणा सरकार की हिस्सेदारी 7,472 करोड़ रुपये होगी जिसको लेकर कॉरिडोर के लिए हरियाणा सरकार रूट में आने वाली जमीन की सीधे खरीद करने की प्लानिंग भी कर चुके है। मिट्टी परीक्षण और जियोटेक्निकल जांच पूरी होने के बाद अब इसकी रिपोर्ट के आधार पर निर्माण से जुड़ी तकनीकी तैयारियों को आगे बढ़ाने में काफी मदद मिलेगी। साथ ही मजबूत नींव के निर्धारण से कॉरिडोर के सुरक्षित और टिकाऊ निर्माण की दिशा में बेहद अहम माना जा रहा है।

दिल्ली से करनाल के बीच बनेंगे ये 17 स्टेशन

इस परियोजना के तहत प्रस्तावित कॉरिडोर पर कुल 17 स्टेशन बनाए जाने हैं। इन्हें दिल्ली, सोनीपत, पानीपत और करनाल क्षेत्र में विकसित करने की प्लानिंग की जा रही है

दिल्ली

सराय काले खां

नरेला

सोनीपत

कुंडली

बहालगढ़ चौक

मुरथल

गन्नौर

बरही

केएमपी

पानीपत

समालखा

सिवाह

पानीपत सिटी

करनाल

कोहांड

घरौंडा

करनाल आईएसबीटी

सेक्टर-7

करनाल बाईपास