पधाना गांव में जलभराव से परेशानी, सड़कों पर बह रहा गंदा पानी
तरावड़ी के पधाना गांव में जलनिकासी की समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। मानसिंह खेड़ी रोड पर गंदा पानी बह रहा है और बच्चे दूषित पानी से गुजरने को मजबूर हैं।पधाना गांव जलभराव की समस्या, तरावड़ी पधाना गांव समाचार, करनाल गांव में गंदे पानी की निकासी, पधाना मानसिंह खेड़ी रोड जलभराव, पधाना गांव तालाब सफाई की मांग, पधाना गांव सरपंच प्रतिनिधि प्रवीण राणा, करनाल ग्रामीण विकास समस्याएं, पधाना गांव की खराब जलनिकासी व्यवस्था, हरियाणा गांवों में जलभराव की समस्या, पधाना गांव में तालाबों से कब्जे हटाने की मांग,
Oct 24, 2026, 16:31 IST
देशभर मे सब्जियों के लिए मशहूर गांव पधाना की बदहाल निकासी ने बिगाड़ी सूरत तालाब ओवरफ्लो, सड़कों पर गंदा पानी और घरों तक जलभराव, वर्षों से स्थायी समाधान का इंतजार ग्रामीणों ने सरकार से बजट जारी कर तालाबों की सफाई व खुदाई कराने की मांग की [तरावड़ी, 24](https://www.google.com/maps/search/%E0%A4%A4%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B5%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A5%80,+24?entry=gmail&source=g) अक्टूबर (कमल शर्मा )। देशभर में सब्जी उत्पादन के लिए अपनी अलग पहचान रखने वाला पधाना गांव आज बुनियादी सुविधाओं के अभाव में बदहाली का दंश झेल रहा है। जिस गांव की पहचान खेतों में लहलहाती सब्जियों और मेहनतकश किसानों से होती है, वहां की गलियों और सड़कों पर गंदा पानी बह रहा है। कहीं जलभराव लोगों के घरों तक पहुंच रहा है तो कहीं स्कूली बच्चों को इसी दूषित पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। गांव की यह तस्वीर ग्रामीण विकास के दावों के बीच एक बड़ा सवाल खड़ा कर रही है। गांव में गंदे पानी की निकासी के लिए चार तालाब बनाए गए हैं, लेकिन ग्रामीणों के अनुसार तालाबों की नियमित सफाई और खुदाई नहीं होने तथा कुछ तालाबों पर कथित कब्जों के कारण जलनिकासी व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गई है। तालाबों की क्षमता घटने और पानी की निकासी बाधित होने से गंदा पानी गलियों व सड़कों पर फैल रहा है। हालात ऐसे बन गए हैं कि लोगों को अपने रोजमर्रा के काम निपटाने के लिए भी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या एक-दो दिन की नहीं, बल्कि कई वर्षों से चली आ रही है। समय के साथ समस्या का समाधान होने के बजाय परेशानी बढ़ती गई।
जलभराव के कारण आमजन की आवाजाही प्रभावित हो रही है और घरों के आसपास जमा गंदे पानी से दुर्गंध, मच्छरों तथा बीमारियों का खतरा बना हुआ है। ग्रामीण जहरीले सांपों सहित अन्य जीव-जंतुओं के निकलने की आशंका को लेकर भी चिंतित हैं। गांव के मानसिंह खेड़ी रोड पर तालाब का पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बहना लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बना हुआ है। सड़क पर फैले गंदे पानी के कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक, जलभराव की स्थिति में बच्चों और बुजुर्गों को विशेष दिक्कत होती है। सबसे चिंताजनक स्थिति स्कूली बच्चों की है, जिन्हें आवागमन के दौरान गंदे पानी के बीच से गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि जब गांव की जलनिकासी व्यवस्था ही सुचारू नहीं है तो बारिश के दौरान हालात और बिगड़ने की आशंका बनी रहती है। पानी की निकासी का स्थायी प्रबंध नहीं होने से समस्या बार-बार सामने आ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों के समक्ष शिकायतें रखी गईं और समाधान की गुहार लगाई गई, लेकिन अब तक ऐसी व्यवस्था नहीं बन पाई जिससे लोगों को स्थायी राहत मिल सके। सब्जी उत्पादन में देशभर में पहचान रखता है गाँव पधाना :- ग्रामीणों का कहना है कि सब्जी उत्पादन के क्षेत्र में देशभर में पहचान रखने वाले पधाना को अब बुनियादी सुविधाओं के मामले में भी बेहतर व्यवस्था मिलनी चाहिए। गांव की सड़कों पर बहता गंदा पानी और घरों तक पहुंचता जलभराव केवल असुविधा नहीं, बल्कि लोगों के स्वास्थ्य और सम्मानजनक जीवन से जुड़ा सवाल है। अब देखना यह है कि ग्रामीणों की यह गुहार कब प्रशासन और सरकार तक प्रभावी कार्रवाई के रूप में पहुंचती है। सरपंच प्रतिनिधि प्रवीण राणा ने कहा कि गांव की जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सरकार और विधायक के माध्यम से तालाबों की खुदाई व सफाई के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध करवाया जाना चाहिए। जिन तालाबों पर कब्जे हैं, उन्हें हटवाकर तालाबों को कब्जामुक्त कराया जाए और उनकी समुचित सफाई व खुदाई करवाई जाए।