{"vars":{"id": "91925:5179"}}

करनाल में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूल वैन को मारी टक्कर, हादसे में 8 बच्चे घायल

करनाल में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूल वैन को मारी टक्कर, हादसे में 8 बच्चे घायल
 

करनाल के घरौंडा में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने बच्चों से भरी स्कूल वैन को टक्कर मार दी। इस हादसे में वैन में सवार बच्चें घायल हुए है। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार हादसा घरौंडा में डाकघर के सामने हुआ। मंगलवार दोपहर को एसएमबी गीता पब्लिक स्कूल की वैन बच्चों को उनके घर छोड़ने जा रही थी। वैन में 8 बच्चे सवार थे। इनमें नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी, पहली, दूसरी, तीसरी और पांचवीं कक्षा के बच्चे शामिल थे।

जैसे ही स्कूल वैन डाकघर के पास पहुंची तो राजस्थान नंबर के तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वैन में बच्चों के बीच चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने बच्चों को वैन से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

हादसे में 8 बच्चों को चोटें आई है। सभी घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के बाद एक बच्चे को सिर में चोट और उल्टी होने के कारण करनाल रेफर किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि ट्रक राजस्थान नंबर का बताया गया है और उसे आगे जाकर रोक लिया गया। पुलिस अब हादसे की परिस्थितियों की जांच कर रही है।