{"vars":{"id": "91925:5179"}}

तरावड़ी के गीता मॉडर्न स्कूल में हाउस सेरेमनी आयोजित, हर्ष बने हेड बॉय और भव्या बनीं हेड गर्ल

तरावड़ी के गीता मॉडर्न स्कूल में हाउस सेरेमनी आयोजित, हर्ष बने हेड बॉय और भव्या बनीं हेड गर्ल
 

तरावड़ी में गीता मॉडर्न सीनियर सैकेंडरी स्कूल तरावड़ी में हाउस सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और टीम भावना का विकास करना था। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई। प्रबंधक बालकृष्ण त्रिपाठी एवं प्रधानाचार्या रागिनी राय ने विद्यालय के चार सदनों रानी लक्ष्मी बाई सदन रेड हाउस, महाराणा प्रताप सदन ब्लू हाउस, छत्रपति शिवाजी सदन ग्रीन हाउस और भगत सिंह सदन येलो हाउस के लिए चुने गए कैप्टन, वाइस कैप्टन और हाउस मेंबर्स को बैच और स्मृति चिन्ह देकर उनका कार्यभार सौंपा। कक्षा ग्यारहवीं से हर्ष को चारों सदनों का हेड बॉय और भव्या को हेड गर्ल के रूप में चयनित किया गया। रानी लक्ष्मी बाई सदन से उमेश को सीनियर हाउस कैप्टन और मोहित को जूनियर हाउस कैप्टन, भगत सिंह सदन से अर्जुन को सीनियर हाउस कैप्टन और दीपिका को जूनियर हाउस कैप्टन, महाराणा प्रताप सदन से वर्षा को सीनियर हाउस कैप्टन और दीपिका को जूनियर हाउस कैप्टन, छत्रपति शिवाजी सदन से अंकित को सीनियर हाउस कैप्टन और दिशांत को जूनियर हाउस कैप्टन के रूप में चयनित किया गया।

शपथ ग्रहण और मार्च पास्ट

चारों सदन के चयनित पदाधिकारी ने अनुशासन का परिचय देते हुए मार्च पास्ट किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या रागिनी राय ने सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि नेतृत्व का अर्थ सिर्फ आदेश देना नहीं, बल्कि दूसरों के लिए उदाहरण बनना है। मुझे विश्वास है कि हमारे छात्र अपने सदन और विद्यालय का नाम गौरवान्वित करेंगे। प्रबंधक महोदय बालकृष्ण त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल और अनुशासन भी जीवन के अभिन्न अंग हैं। हाउस सिस्टम बच्चों को प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ सहयोग करना भी सिखाता है। उन्होंने सभी शिक्षकों और छात्रों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया और विद्यार्थियों तथा संपूर्ण विद्यालय स्टाफ के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर डिंपल त्रिपाठी, पराध्यापिका करमजीत, प्रियंका, रमनजीत, राजबीर, सलिंदर एवं विद्यालय का संपूर्ण स्टाफ मौजूद रहा।