{"vars":{"id": "91925:5179"}}

भाई दूज पर प्रियांशु गुप्ता ने बहनों से लिया तिलक, दिया खास संदेश

तरावड़ी में भाई दूज का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। उद्योगपति प्रियांशु गुप्ता ने बहनों से तिलक करवाया और बहनों के सम्मान, सुरक्षा व रिश्तों की अहमियत का संदेश दिया।
 

खुशियों और रिश्तों की अनमोल धरोहर होती हैं बहनें : प्रियांशु गुप्ता

बहनों ने तिलक लगाकर मनाया भाई दूज का पर्व, प्रियांशु गुप्ता ने लिया उनकी रक्षा का संकल्प

तरावड़ी, 11 नवम्बर (कमल शर्मा)। भाई दूज का पावन पर्व हर्षोल्लास और पारिवारिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उद्योगपत्ति प्रियांशु गुप्ता ने अपनी बहनों से पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार तिलक लगवाकर पर्व मनाया। बहनों ने तिलक कर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान परिवार में खुशियों और उत्साह का माहौल रहा। इस अवसर पर आर एल फ़ूड्स से उद्योगपत्ति प्रियांशु गुप्ता ने कहा कि भाई दूज केवल तिलक लगाने और मिठाई खिलाने का पर्व नहीं है, बल्कि यह भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास, सम्मान और जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हर भाई को अपनी बहनों के सम्मान, सुरक्षा और खुशियों का ध्यान रखने के साथ उनकी रक्षा का संकल्प लेना चाहिए। बहनें परिवार की खुशियों और रिश्तों की अनमोल धरोहर होती हैं। उनका सम्मान करना और हर परिस्थिति में उनके साथ खड़े रहना प्रत्येक भाई का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि भाई-बहन का रिश्ता जीवनभर साथ निभाने वाला ऐसा रिश्ता है, जिसमें प्यार, अपनापन और विश्वास हमेशा बना रहता है। त्योहार हमें अपनी पारिवारिक परंपराओं और रिश्तों की अहमियत को समझने का अवसर देते हैं। इस अवसर पर तनिषा सिंगला, अक्षिता सिंगला, हार्दिक गुप्ता, नमन सिंगला, हियान गुप्ता, प्रिशा गुप्ता और निकुंज गुप्ता सहित परिवार के सदस्य मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को भाई दूज की शुभकामनाएं दीं और पर्व की खुशियां साझा कीं।