{"vars":{"id": "91925:5179"}}

हरियाणा के सिरसा में कल होगी कष्ट निवारण समिति की बैठक, कालावांली यूथ मैराथन रुट में भी बदलाव

हरियाणा के सिरसा में कल होगी कष्ट निवारण समिति की बैठक, कालावांली यूथ मैराथन रुट में भी बदलाव
 

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में 22 नवंबर (रविवार) को प्रात: 10 बजे सिरसा में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। स्थानीय पंचायत भवन में होने वाली इस बैठक में आमजन की कुल 15 शिकायतें सुनवाई के लिए रखी जाएंगी।

बैठक को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने विभागों से संबंधित शिकायतों का पूर्ण रिकॉर्ड एवं आवश्यक दस्तावेज के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करें। जिला प्रशासन द्वारा आयोजन से संबंधित सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

कालांवाली में आयोजित होने वाली यूथ मैराथन के 10 किलोमीटर और 21 किलोमीटर के रूट में बदलाव किया गया है। संशोधित रूट के अनुसार प्रतिभागी दौड़ में शामिल होंगे।

पांच किलोमीटर की रन फॉर फन का यह रहेगा रूट 5 किलोमीटर की रन फॉर फन के प्रतिभागी परशुराम चौक से होते हुए बाईपास रोड पर पहुंचेंगे। यहां से नायरा पेट्रोल पंप के आगे से थाना रोड होते हुए मेन रोड पर पहुंचेंगे। इसके बाद धावक ओवरब्रिज के नीचे से रेलवे लाइन के पास फाटक की ओर जाने वाले मार्ग से होते हुए कालांवाली गांव की तरफ से घूम कर वापस अनाज मंडी स्थित मुख्य आयोजन स्थल पर पहुंचेंगे।

दस किलोमीटर का नया रूट 10 किलोमीटर दौड़ के प्रतिभागी मुख्य आयोजन स्थल से रवाना होकर परशुराम चौक होते हुए बाईपास रोड से नायरा पेट्रोल पंप के सामने से थाना रोड के रास्ते और ब्रिज के ऊपर से होते हुए इसी मार्ग पर तारूआना गांव से 200 मीटर आगे से यू टर्न लिया जाएगा।

21 किलोमीटर की हाफ मैराथन का यह रहेगा रूट 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन के धावक मुख्य आयोजन स्थल से परशुराम चौक होते हुए बाईपास रोड, नायरा पेट्रोल पंप के आगे से थाना रोड के रास्ते मैन रोड  पर आएंगे, यहां से ओवर ब्रिज के ऊपर से होते हुए कुरंगावाली गांव के पास (वृक्ष नंबर 142) से वापिस यू-टर्न लेंगे। दोनों श्रेणियां की दौड़ का ओवर ब्रिज से पहले ही फिनिश पॉइंट रखा गया है जहां पर टीम उन्हें रिसीव करेगी।