{"vars":{"id": "91925:5179"}}

कुरुक्षेत्र को 44.83 करोड़ की सौगात, CM नायब सैनी ने 6 परियोजनाओं को दी हरी झंडी

कुरूक्षेत्र। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पीपली में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नीलधारी गुरुद्वारा पीपली साहिब में मत्था टेककर प्रदेशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि के लिए अरदास की।
 
मुख्यमंत्री ने 44 करोड़ 83 लाख रुपये की लागत वाली 6 परियोजनाओं के माध्यम से पीपली, लाडवा और थानेसर क्षेत्रों को बड़ी सौगात दी है। इसके तहत सीएम ने 13 करोड़ 36 लाख रुपये की 4 परियोजनाओं का उद्घाटन और 31 करोड़ 47.40 लाख रुपये की 2 परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

उद्घाटन की गई परियोजनाओं में कुरुक्षेत्र सेक्टर-28 और जोगना खेड़ा में बनाए गए 33 केवी सब-स्टेशन जैसे काम शामिल है।मिर्जापुर और दयालपुर में 55.50-55.50 लाख रुपये की लागत से निर्मित दो नए उप-स्वास्थ्य केंद्रों का भी लोकार्पण किया गया।

पिपली, बीड़ पिपली और पिपली से लाडवा रोड की ओर स्थित आवासीय कॉलोनियों के लिए सीवरेज व्यवस्था और 6.50 एमएलडी इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन का शिलान्यास किया गया है।

थानेसर में केडीबी रोड का जीटी रोड (सेक्टर 2/3 विभाजक मार्ग) से उधम सिंह चौक तक नवीनीकरण, सुधार व शिलान्यास है।