{"vars":{"id": "91925:5179"}}

हरियाणा सरकार के 2 साल: सुमन सैनी ने गिनाईं उपलब्धियां

हरियाणा सरकार के 2 साल के कार्यकाल पर सुमन सैनी ने रोजगार, कृषि, उद्योग, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र की उपलब्धियां बताईं। जानिए बाबैन में उन्होंने और क्या कहा।
 

दो साल के कार्यकाल में हरियाणा ने विकास के नए आयाम स्थापित किए है और युवाओं को बिना खर्ची व पर्ची के रोजगार मिला है : सुमन सैनी

हरियाणा में रोजगार, उद्योग, कृषि, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में हुए बदलावों को बताया सरकार की प्राथमिकता बाबैन, 17 अक्टूबर (सुरेश अरोड़ा) : हरियाणा बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने अपने दो साल के कार्यकाल में प्रदेश के विकास, रोजगार सृजन और जनकल्याण को लेकर अनेक कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देने, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने, किसानों की आय में वृद्धि करने और आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने का है। सरकार द्वारा प्रदेश में नए उद्योग स्थापित करने, विदेशों से निवेश आकर्षित करने और स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने के लिए अवसरों का विस्तार किया जा रहा है। इससे युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलने और प्रदेश में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा। सुमन सैनी ने कहा कि कृषि क्षेत्र में किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए 24 फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) देने तथा आधुनिक कृषि मशीनरी पर अधिक अनुदान देने जैसी पहलों को महत्वपूर्ण बताया। आधुनिक तकनीकों और कृषि यंत्रों के उपयोग से खेती की लागत कम करने के साथ साथ किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी। हरियाणा बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी पत्रकारों से बातचीत कर रही थी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रमेश सैनी,  मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा,सतबीर मंगौली, जिला उपाध्यक्ष देश राज शर्मा,  सरपंच संजीव सिंगला,रीना सैनी, चन्द्रकांता, महामंत्री अनिल टाटकी, भीम बेरथला, रिंकू कश्यप,  कौशल सैनी, गुरविन्द्र सिंह निरंकारी, नेहा सैनी, सुखश्याम धनानी, प्रदीप बिन्ट सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सुमन सैनी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में भी सरकार स्कूलों और कॉलेजों में सुविधाएं बेहतर बनाने, कौशल विकास को बढ़ावा देने और डिजिटल शिक्षा का विस्तार करने पर जोर दे रही है। युवाओं को रोजगार के लिए तैयार करने के उद्देश्य से कौशल आधारित प्रशिक्षण को भी महत्वपूर्ण स्थान दिया जा रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत बनाने, अस्पतालों में बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने और आमजन तक चिकित्सा सुविधाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए सरकार ने अनेक ठोस कदम उठाए है। इसके साथ ही महिलाओं, युवाओं, किसानों और समाज के विभिन्न वर्गों के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक सरकारी सहायता पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है।  कैपशन