{"vars":{"id": "91925:5179"}}

लाडवा में अग्रवाल महिला विंग ने वृद्धाश्रम को दिया राशन

लाडवा में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रवाल सभा की महिला विंग ने बाबा बंसी वाले वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के लिए 15 दिन का राशन भेंट किया। जानें सेवा कार्य की पूरी खबर।
 

महाराजा अग्रसेन जयंती पर महिला विंग ने वृद्धाश्रम में भेंट किया 15 दिन का राशन लाडवा, 15 अक्टूबर (मानव गर्ग): श्री महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में लाडवा में चल रहे एक सप्ताह के कार्यक्रमों के तहत श्री अग्रवाल सभा की महिला विंग की ओर से सेवा कार्य किया गया। महिला विंग की प्रधान पूनम सिंघल की अगुवाई में सदस्यों ने लाडवा-पिपली मार्ग स्थित बाबा बंसी वाले वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के लिए करीब 15 दिन का कच्चा राशन भेंट किया।               महिला विंग की प्रधान पूनम सिंघल ने कहा कि लाडवा में तीनों अग्रवाल सभाओं की ओर से श्री महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में एक सप्ताह तक विभिन्न सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में महिला विंग की ओर से वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए राशन भेंट किया गया है। उन्होंने कहा कि महिला विंग की ओर से समय-समय पर जरूरतमंदों की सहायता के लिए इस प्रकार के सेवा कार्य किए जाते हैं। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी सामथ्र्य के अनुसार जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। वहीं, वृद्धाश्रम के प्रधान विकास सिंगला ने महिला विंग की सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया। मौके पर कृष्ण गोयल, रंजन गोयल, रेखा, वीणा बंसल, उषा गोयल, सुमन, निर्मल, मोनिका, श्रुति, रेनू, शशि, श्वेता, बबीता, कोमल, नेहा, सारिका, नीतू, अरुण, मीणा, नीतिका, स्नेहा, राजदुलारी आदि मौजूद रहे।