लाडवा में विकास को मिलेगी रफ्तार, सुमन सैनी ने दिया संकेत
मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में विकास की राह पर लाडवा, जल्द बदलेगी विधानसभा की तस्वीर : शिव गुप्ता सुमन सैनी भी विकास कार्यों को गति देने में जुटीं, कार्यकर्ताओं को मिलकर काम करने का आह्वान लाडवा 29 अक्टूबर (मानव गर्ग)
भाजपा मंडल अध्यक्ष शिव गुप्ता ने कहा कि जब से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा विधानसभा की जिम्मेदारी संभाली है, तभी से क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिली है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में लाडवा को विकास के नए आयामों तक पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। शिव गुप्ता हरियाणा बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी के जन्मदिन के अवसर पर लाडवा के लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ सुमन सैनी भी लाडवा विधानसभा के विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं। मुख्यमंत्री द्वारा विकास कार्यों के लिए घोषित की जाने वाली राशि को जरूरत के अनुसार उपलब्ध करवाने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। हाल के दिनों में सुमन सैनी द्वारा लाखों रुपये के चेक वितरित किए गए हैं, जिससे क्षेत्र में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर सुमन सैनी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता पूरी मेहनत और लगन के साथ अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से लाडवा विधानसभा में विकास कार्यों को और गति मिलेगी। आने वाले दिनों में क्षेत्र में विकास के सकारात्मक बदलाव दिखाई देंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इसी उत्साह के साथ जनसेवा और विकास कार्यों में जुटे रहने का आह्वान किया। वहीं मौके पर मार्केट कमेटी चेयरमैन डा. गणेश दत्त, नगरपालिकाा प्रधान साक्षी खुराना, अमन सिंगला, अरुण सैनी, संजीव नम्बरदार, पुनम सैनी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। 29 लाडवा 6: लाडवा रैस्ट हाऊस में भाजपा कार्यकर्ता सुमन सैनी का जन्मदिन मनाते हुए।